कागज़-कलम का चाह
सिसकता रोता आगाह
कवि के संग एकांत पर्वत पर
तर्क के तराज़ू पर तौल तय
किया है निम्नलिखित तथ्य
सोपाणी सिगरेट बीड़ी गाँजा-भाँग अश्लीलगान
अन्य नाद का प्रसाद।
उपरोक्त शोक का कारण।
दिनचर्या में चतुर चोर
चित्तचक्षु चाहता चातुर्भद्र
भक्ति प्रज्वलित प्रत्यक्ष या परोक्ष
परोसता शील-समाधि-प्रज्ञा पथ
और दृढ़ प्रतिज्ञा पुष्प पुण्य रथ
चर रहे हैं विद्यार्थियों के फ़सल
परीक्षार्थियों के समय संबल
आनंद ही आनंद ले रहा समाज।
क्या कभी सूँघ पायेगा सत्यगंध?
खदकते चावल या उबलते खाड़ में
हे आदित्य! हे संसार!
हे सरस्वती सत्यसार!
हे ज्ञान के भूखों का भोजन पकाने वाली!
हे शब्दों का लिट्टी-चोखा खाने वाली!
हे माता मुधर गीत संगीत गाने वाली!
सृष्टि में पुनः सद्बुद्धि बुद्धज्ञान दे!
दृष्टि में पुनः दिव्यधर्म धर्यध्यान दे!
वृष्टि में पुनः आकाशामृत दान दे!
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : 30-01-2020

No comments:
Post a Comment