अर्थ का अहसास
शब्द के आसपास
जमे घास के ख़ास
भूखंड में उदास
उम्मीद के पास
पहुँचने पर हुआ।
निराश भूख
प्रचंड प्यास
देख दुःख!
श्वास
कैसे ले रही
बैल बन
हल और जुआ।
खेत में
खींच कहा
एक यज्ञ
हो रहा
जिसका छवि : रवि का नाव्य ज्योति है।
पालतू पशु
खाता घास
पीता अश्रु।
मेरे नाँद में
भूसा नहीं है
क्या सही है
खूँटा से बंधन तोड़
पेट भर चरना घास
बारहों मास।
साँड़ होता
कभी न सोता
भूखा
कभी न खाता
रूखा-सूखा
अपने नाँद के मालिक से
दो वक्त के भूसा-पानी से
दासत्व में जकड़े जवानी से
शब्द और अर्थ के योग से
मुक्त हो जोते हुए जमीन में
उपजाता : उम्मीद का उल्लास
विकास का प्रयास
साहित्य का आवास
विश्वास का निवास
अन्ततः उगा केवल काव्यघास।।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : 19-01-2020


No comments:
Post a Comment