१.
सृष्टि के सृजन गर्भ में
एक नहीं अनेक
अंतरिक्षाकाश भर अनंत अद्भुत
आश्चर्यमयी-रहस्यमयी-महाविनाशी प्रश्न छुपे हैं
जैसे अद्यतन प्रश्न "प्रश्न-कोरोना"
महासंग्राम है संसार के श्यामपट्ट पर
समय के स्याही से उत्कीर्ण होने के लिए
जिसका जनक जन हैं
प्रकृति नहीं!
संर्घष शब्द विश्व-विख्यात है
जिसे गणित विज्ञान में समुच्चय कहते हैं
भूख के अवयवों के
चिखने चिल्लाने गुर्राने बर्राने रोने के।
अफवाह का आवाज़ "कहर-ए-कोरोना" काल में
सोशल मीडिया पर सनसनीखेज़ ख़बर बन रहा
"लॉकडाउन" का लालटेन जला संसद सदन में है उजाला
जनता जन्नत देखने जा रही
अंधेरे घरों के भीतर "एकांतवास" का चादर ओढ़
जिसके ध्वनि शंखनाद से वायरस भीतर से बाहर भागेगा
तन से मन से जीवन से वतन से.....।।
२.
चमचमाती धूप में चिल्ला चिल्ला फेरी लगाने वाले
महामजदूर
महामौन के महासागर में अपने आँसुओं के एकैक बूंद
को सतह पर तैरते देख रहे
आँखें बंद कर उपजीवी उम्मीद के स्वप्न में कहर कहर
कुछ पिता छुप छुप इधर उधर डगर पर डर डर मर मर
गाँव आ रहे शहर से
कुछ पत्तें मालूम होते हैं धरने के लिए
उन्हें रोकना चाहते हैं अपने पास
अंतःअंदर अनंत सपने सजाकर चिंता की चाह
देह के डकची में पकाते पकाते थक हार पत्नी भी
जिस मुहर वाले ठप्पे युक्त कागज़ से मिलते हैं
उसे दिल्ली के दीमक चाट गयें
इसलिए एक-एक दो-दो किलो चावल बाट रहें
ऐसा सोच रही गर्भवती मजदूरीन
ऐसा कह रहे हैं किसान और भूखे इंसान
सड़क पर स्वर्णमृग पकड़ने वाले सैनिक हुए राम
सीता के लिए लक्ष्मण का आदेश - "हुक्म-ए-लोकतंत्र"
नोट : आधा भेजा हूँ कैसा लगा यह कविता
सम्पूर्ण "कविता का पाठ " विडिओ में भेजूंगा
No comments:
Post a Comment