Friday, 27 March 2020

काशी में गंगातट पर
घाटवाक् कर हर नर
गंगाधर-भक्त बन घर
आते जाते अंतःअंदर
परमसुख शांति पाते हैं।

उर उमंग उमड़ घुमड़
तरंग तरणी बीच चढ़
चली  आ   रही  अड़
सत्य अहिंसा अमृत गढ़
फक्कड़प्रेमी कवि गाते हैं

अक्कड़-बक्कड़ बाबाविश्वनाथ
घाटों पर अनाथों के नाथ
दोनों कृपानाथ  एकसाथ
प्रोफेसर शुक्ल व विजयनाथ
स्नेह   दीप   जलाते   हैं।
-गोलेन्द्र पटेल

No comments:

Post a Comment

एक दोस्त का आख़िरी पत्र : गोलेन्द्र पटेल

एक दोस्त का आख़िरी पत्र  यह अंतर्मन की शुद्धतम पुकार है— मेरे प्रिय मित्र! यदि कभी मेरी किसी बात, व्यवहार या अनजानी भूल से तुम्हारे हृदय को ...