Monday, 2 March 2026

लघु कथा: चंदन की होली

 

चंदन की होली : गोलेन्द्र पटेल 

होली आने वाली थी और गाँव में रंगों की धूम मची थी।
गोलेन्द्र ने चौपाल पर खड़े होकर गंभीर स्वर में घोषणा की, “मित्रों! मुझे दुर्वासा ऋषि ने श्राप दिया है कि मैं प्रेमिका के अलावा किसी के साथ होली नहीं खेल सकता। और कृपया, कोई भी कृत्रिम रंग, अबीर-गुलाल लेकर मेरे पास न आए। मेंहदी या चंदन ही स्वीकार्य है!”
लोग पहले तो चौंके, फिर मुस्कुरा उठे।
उधर मन ही मन गोलेन्द्र को याद आया कि कुछ दिन पहले महर्षि अगस्त्य ने आशीर्वाद दिया था, “वत्स! शीघ्र ही तुम्हारी GF से भेंट होगी।”
गोलेन्द्र ने हाथ जोड़कर कहा था, “भगवन्! मुझे किसी God Father से नहीं मिलना, आप ही मेरे पथप्रदर्शक हैं। मैं आपका ही गोलेन्द्र हूँ!”
होली के दिन सब लोग चमकीले रंगों से सराबोर थे, पर गोलेन्द्र सफेद कुर्ते में शांत खड़ा था। तभी एक बालिका आई, हाथ में चंदन लिए। उसने मुस्कुराकर उसके माथे पर तिलक लगाया और बोली, “सच्चा रंग वही है जो मन को रंग दे।”
गोलेन्द्र समझ गया, श्राप रंगों का नहीं, अहंकार का था। प्रेमिका कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि निर्मल प्रेम की अनुभूति थी।
उस दिन उसने जाना कि होली बाहर नहीं, भीतर खेली जाती है।

लेखक: गोलेन्द्र पटेल (चंदौली, उत्तर प्रदेश।)

No comments:

Post a Comment

लघु कथा: चंदन की होली

  चंदन की होली : गोलेन्द्र पटेल  होली आने वाली थी और गाँव में रंगों की धूम मची थी। गोलेन्द्र ने चौपाल पर खड़े होकर गंभीर स्वर में घोषणा की, ...