Tuesday, 27 January 2026

एकलव्य अभी ज़िंदा है, बराबरी अभी बाक़ी है : गोलेन्द्र पटेल

युवा कवि गोलेन्द्र पटेल की दो कविताएँ:-

1).

एकलव्य अभी ज़िंदा है

एकलव्य कमज़ोर नहीं है
कमज़ोर हुई है
वह व्यवस्था
जो अंगूठा माँगती है
और उसे गुरुदक्षिणा कहती है

हर जगह द्रोणाचार्य हैं
क्लासरूम में
कैंपस के गलियारों में
इंटरव्यू पैनल की कुर्सियों पर
और उस फ़ाइल में
जिस पर लिखा है— NFS
(योग्य, पर अनुपयुक्त!)

वे कहते हैं
“मेरिट”
और तीर निशाने से पहले
अंगूठा काट लेते हैं

महाभारत कोई बीता ग्रंथ नहीं
यह आज का नोटिफ़िकेशन है
जिसमें
राजकुमारों के लिए
मार्ग प्रशस्त है
और निषाद के लिए
सिर्फ़ आत्मसम्मान त्यागने का विकल्प

एकलव्य ने मूर्ति बनाकर सीखा था
आज का एकलव्य
PDF पढ़कर सीखता है
फॉर्म भरता है
फीस देता है
फिर भी सुनता है,
“सीट खाली रहेगी।”

दलित
आदिवासी
पिछड़ा
ये शब्द नहीं
ये वे कंधे हैं
जिन पर टिकी है
इस देश की इमारत
लेकिन प्रवेश द्वार पर
अब भी लिखा है,
“पहचान जाँच अनिवार्य।”

कैंपस में
जाति फुसफुसाहट में रहती है
मेरिट के भाषणों में छुपी
और
कभी-कभी
होस्टल की छत से गिरती हुई
ख़ामोशी बन जाती है

UGC का नया नियम
कोई दया-पत्र नहीं
यह उस सवाल की दस्तक है
क्यों हर बार योग्य वही होता है
जो पहले से अंदर है?

यह नियम कहता है
अब अँगूठा नहीं माँगा जाएगा
अब हर खाली सीट
अपना हिसाब देगी
अब “Not Found Suitable”
सिर्फ़ बहाना नहीं होगा
बल्कि सवालों के कटघरे में खड़ा होगा

लेकिन सावधान!
समता समिति
अगर सिर्फ़ नाम की हुई
अगर अधिकार
फ़ाइलों में बंद रहे
अगर न्याय
प्रशासन की कृपा बन गया
तो यह समता नहीं
नई किस्म की चुप्पी होगी

संविधान
किसी कमेटी का परिशिष्ट नहीं
वह सड़क पर लिखा गया
एक जीवित वाक्य है
जिसे लागू करना
अनिवार्य है
वैकल्पिक नहीं

क्यों
किसी के रंग
किसी की भाषा
किसी के नाम पर
लिंचिंग को छूट मिले?
क्यों
किसी क्षेत्र
किसी जाति
किसी जेंडर के नाम पर
अपमान को वैधता मिले?

कानून झूठे मुक़दमे से नहीं डरता
डरता है
लागू न होने से

इसलिए
हे एकलव्य!
अब मूर्ति मत बनाना
संविधान पढ़ना
नियम पूछना
हिसाब माँगना

और हे द्रोण!
अब अँगूठा माँगने से पहले
तैयार रहना
क्योंकि
यह समय
गुरुदक्षिणा का नहीं
जवाबदेही का है

एकलव्य अभी ज़िंदा है
और इस बार
उसका निशाना
सिर्फ़ तीर नहीं
व्यवस्था है।
★★★


2).


बराबरी अभी बाक़ी है


मैं चाहता हूँ
गिनती हो
सिर्फ़ साँसों की नहीं
सत्ता की भी

जाति की गिनती
संपत्ति की गिनती
कुर्सियों पर बैठे चेहरों की गिनती
चपरासी से लेकर
चीफ़ जस्टिस तक
किसके हाथ में
कितनी ताक़त है
यह भी दर्ज हो

किताबों में छपे नामों की गिनती
पाठ्यक्रम में घुसे देवताओं की गिनती
और बाहर खड़े
एकलव्यों की गिनती

अगर तुम शोषक नहीं
तो गिनती से डर क्यों?
अगर बराबरी में यक़ीन है
तो आँकड़े तुम्हें
काँप क्यों देते हैं?

सौ में नब्बे
भूखे हैं
नंगे हैं
अपमानित हैं
और वही नब्बे
आज पूछ रहे हैं
धन, धरती और राजपाठ
कब तक तुम्हारी जागीर रहेंगे?

UGC कोई काग़ज़ नहीं
यह उन आँखों का सवाल है
जो क्लासरूम में
झुकी रखी जाती हैं
यह उन ज़ुबानों का सवाल है
जिन्हें
जाति सूचक गालियों से
चुप कराया जाता है

तुम जो साधु-संन्यासी का मुखौटा
ओढ़े घूमते हो
बताओ
क्या तुम्हारा धर्म
सिर्फ़ वर्चस्व की पूजा है?
क्या तुम्हारा न्याय
वर्ण की चारदीवारी से
आगे नहीं बढ़ता?

सोशल मीडिया पर
जब प्रधानमंत्री की जाति उछाली जाती है
जब मुख्यमंत्री को
नीचा दिखाने के लिए
कुलनाम खोजा जाता है
तो सोचो
विद्यालयों में
हमारे बच्चों के साथ
क्या होता होगा?

रोहित वेमुला
एक नाम नहीं था
वह चेतावनी था
कि संस्थान
जब जाति बन जाते हैं
तो छात्र
लाशों में बदल दिए जाते हैं

UGC का समर्थन
किसी सरकार का समर्थन नहीं
यह उस आख़िरी उम्मीद का समर्थन है
कि कम से कम
ज्ञान के परिसर में
इंसान को
इंसान समझा जाए

तुम कहते हो,
“हम सब एक हैं”
लेकिन बराबरी आते ही
तुम्हारा हिंदुत्व
हकलाने लगता है
बताओ
SC, ST, OBC
क्या इस देश के नागरिक नहीं?

गिनती से भागो मत
इतिहास गवाह है
जब-जब हिस्सेदारी की बात आई
विरोध सवर्ण गलियों से ही निकला

अब वक़्त है
पुरखों की गंदी विरासत छोड़ने का
ऊँच-नीच की नशा उतारने का
और इंसान बनने का

UGC इक्विटी रेगुलेशन्स
कोई अंतिम जीत नहीं
यह सिर्फ़ शुरुआत है
संघर्ष अभी बाक़ी है
क्योंकि बराबरी
क़ानून से नहीं
लगातार प्रतिरोध से आती है

हम गिनती माँगते रहेंगे
जब तक शिक्षा
जाति से मुक्त नहीं होती
और इंसान
पूरा इंसान नहीं बन जाता।
★★★

रचनाकार: गोलेन्द्र पटेल (क्रांतिकारी बहुजन कवि-लेखक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक)

संपर्क सूत्र :-
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
मोबाइल नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com

Saturday, 24 January 2026

महावारी : लज्जा नहीं, जीवन-शक्ति — गोलेन्द्र पटेल

"महावारी : लज्जा नहीं, जीवन-शक्ति" रचना महावारी को लज्जा या अशुद्धि नहीं, बल्कि स्त्री की जीवनदायी शक्ति के रूप में स्थापित करती है। यह रचना वैज्ञानिक तथ्य, सामाजिक अनुभव और नारीवादी दृष्टि को जोड़ते हुए महावारी से जुड़े मिथकों, पाखंड और वर्गीय असमानताओं को उजागर करती है। विशेष रूप से ग्रामीण स्त्रियों की अमानवीय परिस्थितियाँ—राख, रेत, उपले के प्रयोग—और शहरी सुविधाओं के बीच की खाई को सामने लाया गया है। रचना पुरुष-सत्ता, धार्मिक व सामाजिक निषेधों पर तीखा प्रश्न उठाती है और कहती है कि स्त्री की देह, पीड़ा और श्रम का सम्मान किए बिना कोई समाज सभ्य नहीं हो सकता।
महावारी : लज्जा नहीं, जीवन-शक्ति

—गोलेन्द्र पटेल 


1.
माहवारी अपमान नहीं, जीवन का अनुबंध,
जिस रक्त से धरती जने, वही क्यों हो निषिद्ध?

2.
जिसे कहो तुम ‘पीरियड’, ‘महीना’ या ‘रजोधार’,
वही स्त्री की देह रचे, सृष्टि का आधार।

3.
गर्भाशय की साधना, हर मास रचती नीति,
त्याग करे वह परत को, तब चलती यह रीति।

4.
जो रक्त बहा उपहास में, वह गंदा कैसे हो?
जिससे जन्मे मानव-जात, वह अशुद्ध कैसे हो?

5.
मंदिर बंद, रसोई बंद, बंद किए हर द्वार,
पर उसी देह से जन्म लो, फिर भी इतना तिरस्कार!

6.
शहरों में कप, पैड हजार, खुशबूदार अभिमान,
गाँव-गली में राख बंधी, उपले का समाधान।

7.
महीने भर जो खेत झुके, पीठ झुकाए काम,
माहवारी आई तो फिर, ‘अछूत’ उसका नाम!

8.
रेत-राख की पोटली, भीतर रखे अंगार,
फिर भी स्त्री मुस्कान सहे, पीड़ा का व्यापार।

9.
जिस देह को ‘ऑब्जेक्ट’ कहो, उसी से जन्मे तुम,
यह विडंबना नहीं अगर, तो क्या है फिर भ्रम?

10.
महावारी कोई विकल्प, कोई शौक न चाह,
यह कुदरत का नियम है, नारी की परवाह।

11.
कमर टूटे, देह जमे, भीतर उठे बवंडर,
ऊपर से चुप्पी का बोझ—युद्ध यही हर अंदर।

12.
वीर्य चले सत्तर बरस, गर्भ मांगे सेहत,
फिर भी दोषी वही स्त्री, कैसी यह व्यवस्था-रीत!

13.
प्रसव पीड़ा, ऑपरेशन, दूध न उतरे साथ,
फिर भी स्त्री को सिखलाओ, ‘त्याग ही है सौगात’!

14.
जो देह रचती भविष्य, वही देह उपेक्षित,
पूजनीय कहकर भी स्त्री, हर क्षण ही नियंत्रित।

15.
फेमिनिज़्म कप सुखाना नहीं, धूप की बात,
जब देह छुपानी पड़े, तब कैसे हो संवाद?

16.
जो माहवारी पर हँसते, पहले इतना कर लें,
पाँच दिवस उपला बाँध, दिनभर बोझा भर लें।

17.
फिर पूछें वे पीड़ा क्या, फिर बोलें अधिकार,
अनुभव बिना ज्ञान भी, होता केवल अहंकार।

18.
स्त्री न केवल देह है, न केवल बलिदान,
वह समाज की शिल्पकार, भविष्य का विधान।

19.
जिस समाज में स्त्री न हो, वह श्वेत स्याही-सा,
दिखता सब है दूर से, पढ़ना पर असंभव-सा।

20.
आसान नहीं स्त्री होना, जानो यह संसार,
हर मास जने जीवन को, सहकर सारा भार।

21.
माहवारी अपमान नहीं, जीवन की है रीत,
जिस रक्त से संसार जने, वह कैसे हो नीच?

22.
मासिक, रजोधर्म कहो, पीरियड या महीना,
नाम बदलने से क्या बदले, स्त्री का सच पुराना?

23.
गर्भाशय की साधना, हर मास रचती त्याग,
परत टूटे, रक्त बहे—तभी बचे अनुराग।

24.
जो रक्त कहो तुम गंदा है, सोचो एक बार,
उसी धारा से जन्म ले, हर मानव परिवार।

25.
मंदिर-द्वार बंद किए, रसोई भी निषिद्ध,
पर उसी देह से जन्म लो, फिर क्यों इतना क्रुद्ध?

26.
धर्म नहीं यह रीत है, सत्ता का विस्तार,
देह नियंत्रित करने का, पुराना हथियार।

27.
शहरों में पैडों का शोर, कप का फैशन राज,
गाँव-गली में राख बंधी, उपलों का समाज।

28.
रेत, धूल की पोटलियाँ, भीतर रखी पीड़ा,
फिर भी खेतों में झुकी, स्त्री की हर एक रीढ़ा।

29.
जब पुरुष रजाई तले, हुक्का गुड़गुड़ाए,
तब स्त्री सरसों के खेत, पत्ते तोड़ लाए।

30.
महीना अधिक बहा तो, कपड़ा क्या निभाए?
रेत बदलती हर घड़ी, दर्द किसे बताए?

31.
ना अंडरवियर, ना दवा, ना पानी का मान,
फिर भी काम करे स्त्री, लेकर सारा जहान।

32.
उपले बाँध नाजुक अंग, दिनभर ढोती भार,
फिर भी कहलाती वही, ‘कमज़ोर’ हर बार।

33.
कॉलेज, शहर, दफ्तरों में, लेख लिखे विचार,
गाँव की स्त्री का दर्द क्या, जाने कौन अख़बार?

34.
तीन दिन की पीरियड लीव, लेखों का विस्तार,
पर उपले वाली स्त्री को, ना छुट्टी ना उपचार।

35.
वास्तविक पीड़ा यह नहीं, जो शब्दों में आए,
पीड़ा वह जो जीते-जी, भीतर ही सड़ जाए।

36.
छिली जाँघ, फटा बदन, मीलों पानी ढोना,
फिर भी घर के कोने में, ‘अछूत’ ही होना।

37.
संक्रमण, सूजन, गाँठें, श्वेत प्रवाह का रोग,
पर डॉक्टर तक पहुँचने में, मर्यादा का शोक।

38.
जब हालत हो अति गंभीर, तब अस्पताल जाए,
बच्चेदानी काट निकालें—‘निजात’ कहाए।

39.
सोचो यह मुक्ति कैसी, किस कीमत पर आई?
देह का एक अंग कटा, चुप्पी बनी दवाई।

40.
फेमिनिज़्म धूप नहीं, कप सुखाने का नाम,
जब देह छुपानी पड़े, तब कैसा अभियान?

41.
जो माहवारी पर हँसते, पहले इतना कर लें,
पाँच दिवस उपला बाँध, दिनभर बोझा भर लें।

42.
फिर पूछें वे पीड़ा क्या, फिर समझें अधिकार,
अनुभव बिना ज्ञान भी, होता केवल अहंकार।

43.
वीर्य चले सत्तर बरस, उम्र न पूछे कोय,
गर्भ माँगे स्वस्थ देह, दोषी फिर भी वोय।

44.
महावारी स्त्री की चाह नहीं, न कोई शौक,
यह कुदरत का विधान है, झेलती हर लोक।

45.
कमर जमे, देह अकड़े, भीतर उठे तूफान,
ऊपर से समाज कहे—‘छुपाओ यह निशान’।

46.
प्रसव पीड़ा सहने को, टूटें बीस हड्डियाँ,
फिर भी कहो सहज उसे—वाह रे मर्दानगियाँ!

47.
गर्भ धरे नौ मास तक, उलटी, दर्द, अवसाद,
फिर भी सारे काम करे, यही उसका प्रसाद।

48.
इंजेक्शन, चीरा, टांके, निशान जीवन भर,
फिर भी देह पर अधिकार, किसी और का डर।

49.
नींद त्याग, देह लुटा, तीन बरस केवल बाल,
फिर भी पूछो स्त्री से—‘क्या करती हो कमाल?’

50.
पूजनीय कहकर भी स्त्री, उपभोग में बंधी,
उसकी इच्छा, निर्णय पर, हर पहरे की संधि।

51.
जो इज़्ज़त करना न जाने, वह मर्द नहीं कहलाए,
सत्ता की इस मर्दानगी, एक दिन टूट जाए।

52.
पीरियड, रजस्वला कहो, क्यों लगे यह बला?
जिससे बना तुम्हारा वजूद, वही क्यों छलना?

53.
चाँद छुए, विज्ञान बढ़े, पर सोच वही पुरान,
काले पैकेट में आज भी, लिपटी स्त्री पहचान।

54.
दर्द छुपाओ, चुप रहो—यह शिक्षा दी जाए,
मुस्कान ओढ़ पिता देख, रोना भीतर जाए।

55.
पुरुष कहे—हम क्या करें? दोष हमारा क्या?
बस ‘मैं हूँ’ कह देना ही, पहला धर्म सिखा।

56.
गरम पानी, चाय का कप, पैड समय पर लाना,
तीन दिन इतना कर लो, क्या इतना है भारी जाना?

57.
स्त्री पर सबसे अधिक लिखे, वही करे उपेक्ष,
अपवादों से मत ढको, पूरी सामाजिक द्रेष।

58.
केवल पुरुष या स्त्री का, समाज नहीं बन पाए,
श्वेत काग़ज़ पर श्वेत स्याही, पढ़ी न जाए।

59.
रसोई, सीमा, संसद तक, स्त्री का श्रम अपार,
फिर भी ‘आसान’ कह दिया, उसका हर अवतार।

60.
आसान नहीं स्त्री होना, समझो यह संसार,
नारी समाजस्य वास्तुकारा—यही सत्य विचार।

61.
पाठशाला की घंटी बजी, भीतर उठा तूफान,
बैग में दर्द दबा लिए, बैठी बिटिया मौन।

62.
कॉपी पर अक्षर कांपते, देह जमे पत्थर-सी,
मासिक की चुप्पी ओढ़े, पढ़ती वह अक्षर-सी।

63.
कक्षा में उठना कठिन, पेट पकड़कर रोए,
पर शिक्षक से क्या कहे, ‘महीना’ कौन बोले?

64.
यूनिवर्सिटी की भीड़ में, पैड की चिंता साथ,
बाथरूम में पानी नहीं, शर्म बनी हथियार।

65.
पुस्तक भारी, देह भी भारी, सीढ़ी चढ़ना भार,
फिर भी नंबर काट लिए—‘डिसिप्लिन’ का वार।

66.
ग्रामीण बिटिया भोर उठे, पानी लकड़ी ढोए,
माहवारी आई तो भी, काम कहाँ से छोड़े?

67.
स्कूल गई तो डर लगे, दाग न दिख जाए,
पीछे हँसी, आगे प्रश्न—देह कहाँ छुपाए?

68.
माँ कहे—चुप रह बेटी, यह तो नारी धर्म,
दर्द सहना सीख ले, यही जीवन कर्म।

69.
पैड महंगे, कप फटे, राख मिले घर द्वार,
शहर की बेटी कप चुने, गाँव की बेटी भार।

70.
रेत बंधी कपड़ों तले, भीतर जलता घाव,
पर खेत, स्कूल, रसोई—सबका एक स्वभाव।

71.
छात्रावास के कमरे में, खिड़की बंद अँधेर,
कप सुखाए चोरी से, धूप भी लगे गैर।

72.
फीमेल वार्डन डाँट दे, ‘गंदगी मत फैलाओ’,
पर दर्द की इस राजनीति को, कौन समझाओ?

73.
ग्रामीण कॉलेज की बिटिया, रोज़ पैदल जाए,
मासिक के दिन भी मीलों, चुपचाप चल पाए।

74.
न मेडिकल, न सलाह, न समझने वाला कोई,
बस सहना ही पाठ बना, हर उम्र की होई।

75.
खून बहा तो डर लगे, बदन हुआ शर्मसार,
किसी ने पूछा नहीं—दर्द कैसा अपार?

76.
पीरियड लीव सपना है, हकीकत में डर,
छुट्टी माँगो तो लेबल—‘बहाना’, ‘कमज़ोर’ ठहर।

77.
ग्रामीण स्त्री सिखलाए, बेटी को यह ज्ञान,
“देह तुम्हारी पवित्र है, मत मानो अपमान।”

78.
पर वही माँ जब झेले, उपले-राख की मार,
बेटी देखे चुपचाप, पीढ़ीगत संस्कार।

79.
यूनिवर्सिटी की बहसों में, जेंडर पढ़ाया जाए,
पर बाथरूम में पैड कहाँ—यह कोई न बताए।

80.
सिलेबस में न महावारी, न देह का सच,
डिग्री मिले तो क्या बदले, पीड़ा वही बच?

81.
ग्रामीण आंगन, शहरी कैम्पस—दोनों का एक हाल,
देह वही, नियम वही, बदली बस भाषा-चाल।

82.
जो छात्रा प्रश्न उठाए, उसे ‘विद्रोही’ कहें,
जो चुप रहे पीड़ा में, वही ‘अच्छी’ गिनें।

83.
शिक्षा यदि मुक्ति होती, तो डर क्यों होता साथ?
देह की बात करें तो, कांप उठे हर हाथ।

84.
सेनेटरी नहीं, संवेदना चाहिए पहले,
देह को समझे समाज, फिर आए पैड के झेले।

85.
ग्रामीण स्त्री, छात्रा दोनों, एक ही संघर्ष-धार,
एक खेत में खपती है, एक किताबों के भार।

86.
किसने कहा पढ़ी स्त्री को, दर्द नहीं सताए?
ज्ञान बढ़े पर देह वही, हर मास टूट जाए।

87.
डॉक्टर दूर, बस किराया, डर बड़ा जहान,
इसलिए रोग पले भीतर, मौन बना पहचान।

88.
पढ़ाई छोड़ी, काम बढ़ा, माहवारी बनी शत्रु,
समाज ने काटे पंख, फिर पूछे—‘क्यों न उड़ू?’

89.
अगर स्कूल में सिखलाया जाए, देह का सम्मान,
तो गाँव और शहर दोनों, बदलें अपना मान।

90.
अगर पैड से पहले मिले, समझ और अधिकार,
तो हर बिटिया कह पाए—‘मैं भी हूँ संसार।’

91.
ग्रामीण स्त्री के श्रम में, शिक्षा का बीज छुपा,
उसे सम्मान मिले जब, भविष्य खुद लिखा।

92.
छात्रा की चुप्पी तोड़ो, सवालों को दो स्वर,
यही नारीवाद असल, बाकी सब है डर।

93.
महावारी पाठ बने, विज्ञान की भाषा में,
तभी मिटेगी शर्म की, जड़ें हर दिशा में।

94.
जो देह सिखाए सहना, वही सिखाए बोल,
नारी को अब चाहिए, अधिकारों का खोल।

95.
ग्रामीण माँ और बेटी की, एक ही पुकार,
“देह हमारी, नियम हमारे—बस इतना स्वीकार।”

96.
कॉलेज, स्कूल, आंगन तक, यह संवाद चले,
मासिक को छुपाने की, हर दीवार गिरे।

97.
नारी को शिक्षा दो, पर देह से मत काटो,
अधूरा ज्ञान वही है, जो पीड़ा से न नाटो।

98.
जब बिटिया हँसकर कह दे—‘आज पीरियड है’,
तब समझो समाज ने, पहला पाठ पढ़ा है।

99.
ग्रामीण रास्ते, शहरी गलियाँ—एक संग गूँजें तान,
महावारी कोई कलंक नहीं, यह जीवन-गान।

100.
आसान नहीं स्त्री होना, पर अब यह ऐलान,
ग्रामीण हो या छात्रा—नारी स्वयं संविधान।

★★★

रचनाकार: गोलेन्द्र पटेल (क्रांतिकारी जनकवि-लेखक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं स्त्रीवादी चिंतक)


संपर्क सूत्र :-
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
मोबाइल नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com

Friday, 23 January 2026

दो कविताएँ: बौद्ध भिक्षुणी सुरसती, सरस्वती और सावित्रीबाई फुले

 युवा कवि गोलेन्द्र पटेल की दो कविताएँ :-


1).
सुर से सर तक

इतिहास
जब देवताओं की भाषा बोलने लगता है
तो सबसे पहले
स्त्रियों की पहचान बदलता है

किसी ने गाया था
स्वर में नहीं
स्वतंत्रता में
किसी ने वीणा नहीं
अनुशासन साधा था
किसी के कंठ में
थेरीगाथा की धूप थी
और मौन में
बुद्ध का धैर्य।

फिर समय आया
जहाँ सुर को पूजा चाहिए थी
पर स्रोत नहीं
तो एक भिक्षुणी
देवी में ढाली गई
और ज्ञान
चित्र में बंद कर दिया गया

काग़ज़ ने कहा,
“यही है विद्या।”
पत्थर चुप रहा,
“मैं प्रमाण हूँ।”

सिर पर विराजमान बुद्ध
प्रभामंडल नहीं
एक प्रश्न थे
कि यदि यह स्वर की साधिका थी
तो इसे
मिथक क्यों बना दिया गया?

सभ्यता के नाम पर
नदियों के नाम बदले गए
और समयरेखाओं को
आरती में घुमा दिया गया
जो बाद में आया
उसे पहले बताया गया
क्योंकि
स्मृति से बड़ा
कभी-कभी वर्चस्व होता है।

मंदिरों के गर्भगृह में
अंधेरा इसलिए नहीं
कि दीपक कम हैं
इसलिए कि
सच देख न लिया जाए

यदि यह विद्या की देवी है
तो पुस्तक कहाँ है?
यदि यह कल्पना है
तो मूर्ति क्यों डराती है?

मैं आरोप नहीं लगाता
मैं सिर्फ़ पूछता हूँ
इतिहास पहले था
या आस्था?
पत्थर पहले था
या चित्र?

मेरी उलझन अपराध नहीं
क्योंकि
जहाँ प्रश्न मर जाते हैं
वहीं सभ्यता
पोस्टर बन जाती है।
★★★
2).
सरस्वती नहीं, सावित्री

किसने लिखी थी विद्या की
सीमा माथे की लकीर?
किसके आँगन दीप जले
किसके हिस्से आई भीर?

वीणा बोली, श्वेत वसन
मंत्रों की मधु मुस्कान
पर क्यों चुप थी यह वाणी
जब जलते थे स्त्री-शूद्र प्राण?

यदि ज्ञान कृपा से मिलता है
तो कृपा का था यह हाल
हज़ार बरस तक बंद रहे
बहुजनों के पाठशाल?

किस ग्रंथ ने यह हुक्म दिया
“स्त्री-शूद्र न पढ़ पाएँ!”
किस देवी ने आँखें मूँदीं
जब अक्षर भी दंड बन जाएँ?

जीभ सवर्णों की पावन थी
बाक़ी सब अपवित्र?
क्या वाणी भी जाति चुनती है
क्या ज्ञान रहा है चित्र?

फिर आई एक साधारण स्त्री
केसरिया नहीं—संघर्ष लिए
हाथों में अक्षर, आँखों में आग
पाँवों में पत्थर-कीचड़ लिए।

न कोई वीणा, न सिंहासन
न श्वेत कमल का तामझाम
बस एक स्कूल, एक संकल्प
और बराबरी का पैग़ाम।

सावित्री बोली—“ज्ञान किसी का
बपौती अधिकार नहीं,
जो पढ़े नहीं, जो बोले नहीं
वह मनुष्य बेकार नहीं।”

जो द्वार हज़ारों बरस बंद रहे
उस पर पहला दस्तक कौन?
जिसे देवी नज़र न आईं
उसने इंसान पहचाना कौन?

सरस्वती पूजी पंचमी को
मंत्र बजे, फूल बरसें
पर सावित्री हर उस दिन जिए
जब बेटियाँ अक्षर तरसें।

देवी अगर करुणा होती है
तो करुणा ने क्या किया?
एक स्त्री ने इतिहास बदला
बिना वरदान—बिना माया।

इसलिए आज यह प्रश्न नहीं
यह निर्णय है, उद्घोष है
ज्ञान का स्रोत वही कहलाए
जो सबके लिए अवरोध तोड़े।

मूर्ति नहीं—विचार चाहिए
पूजा नहीं—पाठशाला
सरस्वती से मुक्ति का अर्थ
सावित्री को अपनाना।

सरस्वती नहीं, सावित्री
ज्ञान की असली जोत।
जिसने सबके द्वार खोले,
वही हमारी सोच।
★★★

रचनाकार: गोलेन्द्र पटेल (क्रांतिकारी  बहुजन कवि-लेखक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक)

संपर्क सूत्र :-
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
मोबाइल नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com

Saturday, 27 December 2025

गोलेन्द्र : अर्थ, व्युत्पत्ति और वैचारिक विस्तार

गोलेन्द्र : अर्थ, व्युत्पत्ति और वैचारिक विस्तार

भारतीय परम्परा में नामकरण केवल व्यक्ति की पहचान भर नहीं होता, बल्कि वह उसके चरित्र, कर्म, दृष्टि और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संकेतक माना जाता है। नाम के भीतर निहित अर्थ व्यक्ति की चेतना को दिशा देते हैं और उसके जीवन-व्यवहार में प्रतीकात्मक रूप से अभिव्यक्त होते हैं। इसी सांस्कृतिक संदर्भ में ‘गोलेन्द्र’ नाम एक साधारण संज्ञा न होकर एक गहन वैचारिक और दार्शनिक संकल्प के रूप में सामने आता है।

व्युत्पत्तिगत अर्थ

‘गोलेन्द्र’ नाम दो मूल शब्दों—‘गो’ और ‘इन्द्र’—से निर्मित है। संस्कृत परम्परा में ‘गो’ के अर्थ अत्यन्त व्यापक हैं। यह केवल गाय या भौतिक वस्तु तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकाश, ज्ञान, पृथ्वी, चेतना और लोक का भी द्योतक है। ‘गो’ जीवनदायिनी ऊर्जा, बौद्धिक आलोक और सामाजिक धरातल—तीनों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं ‘इन्द्र’ का अर्थ है श्रेष्ठ, स्वामी, अधिपति अथवा नेतृत्वकर्ता। वैदिक साहित्य में इन्द्र शक्ति, संरक्षण और नेतृत्व का प्रतीक रहा है।

इस प्रकार ‘गोलेन्द्र’ का मूल अर्थ हुआ—
ज्ञान का अधिपति, प्रकाश का स्वामी या लोकचेतना का नेतृत्वकर्ता।

श्लेष और बहुअर्थकता

‘गोलेन्द्र’ शब्द अपने भीतर श्लेष और बहुअर्थकता भी समेटे हुए है। ‘गो’ को इंद्रियों के अर्थ में ग्रहण किया जाए तो ‘गोलेन्द्र’ का आशय होगा—इंद्रियों पर संयम रखने वाला, अर्थात् आत्मसंयम और विवेक का प्रतीक। वहीं ‘गोल’ को अंतरिक्ष अथवा व्यापकता के अर्थ में देखें तो यह ‘विस्तृत चेतना के स्वामी’ का बोध कराता है। इस प्रकार यह नाम केवल भाषिक नहीं, बल्कि दार्शनिक स्तर पर भी बहुआयामी अर्थ उत्पन्न करता है।

वैचारिक विस्तार

भारतीय दर्शन में नाम का अर्थ कोशीय या व्याकरणिक स्तर पर समाप्त नहीं होता। वह व्यक्ति के वैचारिक और सांस्कृतिक स्वरूप को भी रेखांकित करता है। इसी दृष्टि से ‘गोलेन्द्र’ एक सक्रिय, जागरूक और लोकपक्षधर चेतना का प्रतीक बनकर उभरता है।

‘गोलेन्द्र’ वह है जो ज्ञान की यात्रा में सतत अग्रसर रहता है—एक बोधिसत्व की भाँति, जो स्वयं आलोकित होने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी मार्ग प्रकाशित करता है। वह ज्ञाननायक है, जो विचार और विवेक के माध्यम से समाज का नेतृत्व करता है। उसकी चेतना लोक से जुड़ी हुई है; इसलिए वह जनचेतस है—जनमानस की पीड़ा, संघर्ष और आकांक्षाओं को आत्मसात करने वाला।

संघर्ष और सृजन की चेतना

वैचारिक और सामाजिक संघर्ष के स्तर पर ‘गोलेन्द्र’ एक शब्द-योध्दा के रूप में सामने आता है। वह हिंसा या सत्ता के उपकरणों से नहीं, बल्कि विचार और भाषा के माध्यम से अन्याय का प्रतिकार करता है। इस अर्थ में वह विचार-इन्द्र है—विचारों का स्वामी और वैचारिक दिशा-निर्देशक। उसकी वाणी लोकस्वर में रूपांतरित हो जाती है, जिसमें समाज की सामूहिक आवाज प्रतिध्वनित होती है।

काव्यात्मक और साहित्यिक अर्थ

साहित्यिक संदर्भ में ‘गोलेन्द्र’ जनकवि और मानवधर्मी कवि का रूप धारण करता है। उसका रचनाकर्म सत्ता या स्वार्थ के पक्ष में नहीं, बल्कि जनता, मनुष्यता और जीवन-मूल्यों के पक्ष में होता है। वह पीड़ित, उपेक्षित और संघर्षशील समाज की आवाज—अर्थात् जनस्वर और मानवस्वर—को अभिव्यक्ति देता है। इसीलिए उसकी चेतना समाज की चेतना का आधार बनती है और वह चेतनाधार कहलाता है। अंधकारमय समय में वह विचारदीप की भाँति जलता है और समाज को दिशा प्रदान करता है।

लोकसाधना का संकल्प

अंततः ‘गोलेन्द्र’ एक लोकसाधक है—ऐसा व्यक्ति जो अपने वैचारिक और रचनात्मक कर्म को व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रखता, बल्कि लोकहित की साधना में रूपांतरित करता है। उसका जीवन और लेखन सामाजिक उत्तरदायित्व से अनुप्राणित होता है।

निष्कर्ष

इस प्रकार ‘गोलेन्द्र’ केवल एक नाम नहीं, बल्कि
एक दार्शनिक संकल्प,
एक लोकपक्षधर चेतना,
और एक सांस्कृतिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

यह नाम ज्ञान, प्रकाश, संघर्ष और लोक—इन चारों तत्वों को एक सूत्र में बाँधता है। अपने भीतर यह बोधिसत्व, ज्ञाननायक, लोकप्रकाश, जनचेतस, शब्द-योध्दा, विचार-इन्द्र, लोकस्वर, जनकवि, मानवधर्मी कवि, चेतनाधार और लोकसाधक जैसी अर्थछवियों को समाहित करता है। इसी कारण ‘गोलेन्द्र’ साधारण नाम न होकर अर्थ, विचार और चेतना से सम्पन्न एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बन जाता है।

कोशकार: काव्यानुप्रासाधिराज (पूर्व शिक्षार्थी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी।/ जनकवि, जनपक्षधर्मी लेखक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक)
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
व्हाट्सएप नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com


Wednesday, 24 December 2025

मनुस्मृति दहन—मानव गरिमा की ऐतिहासिक घोषणा : गोलेन्द्र पटेल

मनुस्मृति दहन—मानव गरिमा की ऐतिहासिक घोषणा : गोलेन्द्र पटेल


डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा 25 दिसंबर 1927 को महाड़ में मनुस्मृति का सार्वजनिक दहन कोई धर्म-विरोधी कृत्य नहीं था, बल्कि यह मनुष्य-विरोधी विचारधारा के खिलाफ एक ऐतिहासिक विद्रोह था। बाबा साहब ने मनुस्मृति इसलिए नहीं जलाई कि वह एक धर्मग्रंथ कही जाती है, बल्कि इसलिए कि उसमें दलितों, शूद्रों और स्त्रियों के प्रति घृणा, अपमान और दासता को धार्मिक वैधता दी गई थी। मनुस्मृति का दहन असल में उस सामाजिक व्यवस्था का दहन था जो असमानता, अन्याय और अमानवीयता पर टिकी हुई थी।

मनुस्मृति ने जाति-व्यवस्था को ईश्वरीय आदेश के रूप में स्थापित किया और छुआछूत, ऊँच-नीच तथा जन्म आधारित श्रेष्ठता को समाज का “नियम” बना दिया। इस ग्रंथ में दलितों को शिक्षा, संपत्ति और सम्मान से वंचित रखने के निर्देश हैं, वहीं स्त्रियों को आजीवन पुरुषों की अधीनता में रहने वाला प्राणी घोषित किया गया है। यही कारण है कि अंबेडकरवादी दृष्टि में मनुस्मृति केवल बहुजन-विरोधी ही नहीं, बल्कि स्त्री-विरोधी भी है। इसीलिए मनुस्मृति दहन दिवस को कई लोग ‘स्त्री मुक्ति’ और ‘मानव मुक्ति’ के प्रतीक दिवस के रूप में भी देखते हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी कुछ लोग—यहाँ तक कि कुछ महिलाएँ भी—मनुस्मृति का समर्थन करती दिखाई देती हैं, जबकि वही ग्रंथ उनके अधिकारों और स्वतंत्रता का खुला निषेध करता है। यह समर्थन वस्तुतः सदियों की वैचारिक गुलामी का परिणाम है। बाबा साहब ने स्पष्ट कहा था कि धर्म और गुलामी एक साथ नहीं चल सकते। जो धर्म मनुष्य को मनुष्य नहीं मानता, वह धर्म नहीं, बल्कि शोषण का औजार है।

मनुस्मृति दहन एक प्रतीकात्मक लेकिन अत्यंत क्रांतिकारी कदम था—जैसे औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार। यह ब्राह्मणवादी वर्चस्व, जातिगत दमन और पितृसत्ता के खिलाफ बहुजन समाज की चेतना का उद्घोष था। बाबा साहब का सपना एक ऐसा समाज था जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित हो—और इसी सपने की संवैधानिक अभिव्यक्ति भारतीय संविधान है।

आज जब भी जातिगत भेदभाव और स्त्री-दमन जारी है, तब मनुस्मृति दहन दिवस हमें याद दिलाता है कि असमानता के हर ग्रंथ, हर विचार और हर व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष जारी रखना होगा। भारतीय संविधान ही सर्वोपरि है, क्योंकि वही मनुष्य को मनुष्य के रूप में स्वीकार करता है। मनुस्मृति दहन दिवस उसी संवैधानिक चेतना और अंबेडकरवादी मानवतावाद की ज्वलंत मशाल है।
जय भीम।
जय संविधान।

★★★


रचनाकार: गोलेन्द्र पटेल (पूर्व शिक्षार्थी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी।/ जनकवि, जनपक्षधर्मी लेखक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक)
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
व्हाट्सएप नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com




Monday, 22 December 2025

युवा कवि-लेखक, दार्शनिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक गोलेन्द्र पटेल से संबंधित 1000 प्रश्नों में से 350 महत्वपूर्ण प्रश्न विषयवार, शोध-उपयोगी और पाठ्यक्रम/साक्षात्कार/सेमिनार/पीएचडी-स्तर को ध्यान में रखकर प्रस्तुत हैं

युवा कवि-लेखक, दार्शनिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक गोलेन्द्र पटेल से संबंधित 1000 प्रश्नों में से 350 महत्वपूर्ण प्रश्न विषयवार, शोध-उपयोगी और पाठ्यक्रम/साक्षात्कार/सेमिनार/पीएचडी-स्तर को ध्यान में रखकर प्रस्तुत हैं:-
(क) जीवन, सामाजिक पृष्ठभूमि और वैचारिक निर्माण (1–25)
1. गोलेन्द्र पटेल का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश उनके साहित्य को कैसे आकार देता है?
2. उनके जीवन संघर्षों का साहित्यिक चेतना से क्या संबंध है?
3. किस प्रकार की पारिवारिक पृष्ठभूमि ने उनके विचारों को गढ़ा?
4. ग्रामीण जीवन का प्रभाव उनकी रचनाओं में कैसे दिखाई देता है?
5. श्रम और जीवनानुभव उनकी रचनात्मक ऊर्जा का स्रोत कैसे बने?
6. क्या गोलेन्द्र पटेल को आत्मानुभूति का कवि कहा जा सकता है?
7. उनके व्यक्तित्व में कवि और चिंतक का द्वंद्व कैसे सुलझता है?
8. युवावस्था में लेखन की ओर उनका झुकाव कैसे विकसित हुआ?
9. सामाजिक विषमता से साक्षात्कार ने उन्हें किस दिशा में मोड़ा?
10. उनका जीवन दर्शन साहित्य में कैसे रूपांतरित होता है?
11. क्या उनका लेखन आत्मकथात्मक तत्वों से संपृक्त है?
12. शिक्षा और स्वाध्याय की भूमिका उनके विकास में क्या रही?
13. उनके वैचारिक निर्माण में लोकसंस्कृति की क्या भूमिका है?
14. श्रमजीवी वर्ग से उनका रिश्ता कैसे साहित्य में व्यक्त होता है?
15. जीवन के यथार्थ को वे किस दृष्टि से देखते हैं?
16. उनके अनुभव साहित्य को राजनीतिक कैसे बनाते हैं?
17. गोलेन्द्र पटेल की चेतना को ‘पूर्ण चेतनता’ क्यों कहा जाता है?
18. उनके लेखन में आत्मसम्मान की अवधारणा कैसे उभरती है?
19. वे अपने समय को किस रूप में पहचानते हैं?
20. उनका लेखन किस सामाजिक आवश्यकता की उपज है?
21. जीवन और साहित्य के बीच वे कैसी दूरी या एकता मानते हैं?
22. उनके जीवन में संघर्ष और सृजन का रिश्ता क्या है?
23. क्या उनका साहित्य जीवनीपरक यथार्थ से जन्म लेता है?
24. उनकी वैचारिक जड़ें किन सामाजिक सन्दर्भों में हैं?
25. गोलेन्द्र पटेल का व्यक्तित्व साहित्यिक आंदोलन जैसा क्यों प्रतीत होता है?
***
(ख) कवि के रूप में (26–70)
26. गोलेन्द्र पटेल की कविता की मूल संवेदना क्या है?
27. उनकी कविता में श्रम संस्कृति कैसे व्यक्त होती है?
28. वे कविता को किस सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हैं?
29. उनकी कविता में प्रतिरोध का स्वर कैसा है?
30. करुणा और क्रांति का संतुलन उनकी कविता में कैसे है?
31. क्या उनकी कविता लोकधर्मी है?
32. वे परंपरागत छंदों का आधुनिक उपयोग कैसे करते हैं?
33. दोहा, चौपाई, छप्पय, हाइकु और अन्य छंद उनके लिए क्या अर्थ रखते हैं?
34. ‘दुःख दर्शन’ का वैचारिक महत्व क्या है?
35. उनकी कविता में मिथक किस तरह पुनर्पाठित होते हैं?
36. क्या उनकी कविता को बहुजन कविता कहा जा सकता है?
37. उनकी भाषा में लोक और तर्क का समन्वय कैसे है?
38. प्रतीक और बिंब उनकी कविता में कैसे काम करते हैं?
39. उनकी कविता में भविष्यबोध किस रूप में है?
40. क्या उनकी कविता आशा की कविता है?
41. कविता में वे शोषण को कैसे उजागर करते हैं?
42. उनकी कविताओं में वर्ग संघर्ष की भूमिका क्या है?
43. स्त्री प्रश्न उनकी कविता में कैसे उभरता है?
44. ‘मेरा दुख मेरा दीपक है’ कविता का केन्द्रीय भाव क्या है?
45. माँ की श्रमशीलता उनकी कविता में कैसे रूपांतरित होती है?
46. ‘चोकर की लिट्टी’ कविता किस सामाजिक यथार्थ को उद्घाटित करती है?
47. दक्खिन टोले का आदमी किस वर्ग का प्रतिनिधि है?
48. उनकी कविता में भूख एक प्रतीक के रूप में कैसे आती है?
49. श्रमिक जीवन की त्रासदी को वे किस भाषा में कहते हैं?
50. उनकी कविता में किसान की छवि कैसी है?
51. ‘थ्रेसर’ कविता में अमानवीयता कैसे उजागर होती है?
52. उनकी कविता में हिंसा का चित्रण किस उद्देश्य से है?
53. वे कविता को हथियार क्यों मानते हैं?
54. उनकी कविता में सौन्दर्य की अवधारणा क्या है?
55. क्या उनकी कविता वैकल्पिक सौन्दर्यशास्त्र प्रस्तुत करती है?
56. उनकी कविताओं में नैतिकता कैसे निर्मित होती है?
57. कविता में उनकी दृष्टि क्यों युगद्रष्टा कही जाती है?
58. उनकी कविता में ग्रामीण शब्दावली का महत्व क्या है?
59. वे भावुकता से कैसे बचते हैं?
60. उनकी कविता में तर्क की भूमिका क्या है?
61. क्या उनकी कविता घोषणापत्र जैसी है?
62. उनकी कविता में संवादात्मकता क्यों महत्वपूर्ण है?
63. उनकी कविता पाठक से क्या अपेक्षा करती है?
64. उनकी कविताएँ किस प्रकार चेतना जगाती हैं?
65. क्या उनकी कविता आंदोलनधर्मी है?
66. उनकी कविता में समय का बोध कैसे है?
67. उनकी कविता में इतिहास कैसे जीवित होता है?
68. कविता में उनका स्वर क्यों निर्भीक है?
69. उनकी कविता किनसे संवाद करती है?
70. उनकी कविता का लक्ष्य क्या है?
***
(ग) गद्य लेखक और आलोचक (71–110)
71. गोलेन्द्र पटेल के गद्य लेखन की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
72. वे आलोचना को किस दृष्टि से देखते हैं?
73. उनकी आलोचना किस वैचारिक पक्षधरता से जुड़ी है?
74. प्रेमचंद पर उनका लेखन क्यों महत्त्वपूर्ण है?
75. प्रेमचंद को वे लोकमंगल का लेखक क्यों मानते हैं?
76. प्रेमचंद और तुलसी की तुलना का आधार क्या है?
77. ‘प्रेम-तीर्थ के पथ पर प्रेमचंद से प्रार्थना’ का महत्व क्या है?
78. संवाद शैली उनके गद्य में क्यों प्रभावी है?
79. वे साहित्य को समाज का दर्पण कैसे मानते हैं?
80. उनकी आलोचना मुख्यधारा से कैसे भिन्न है?
81. जाति प्रश्न उनकी आलोचना का केंद्र क्यों है?
82. वर्ग और सत्ता के संबंध को वे कैसे परिभाषित करते हैं?
83. उनकी आलोचना में इतिहास की भूमिका क्या है?
84. वे साहित्यिक पाखंड को कैसे देखते हैं?
85. उनकी आलोचना किस हद तक राजनीतिक है?
86. वे साहित्य को सत्ता-विरोधी कैसे बनाते हैं?
87. उनकी आलोचना में तर्क और भाव का संतुलन कैसे है?
88. वे साहित्यिक संस्थाओं को किस दृष्टि से देखते हैं?
89. उनके निबंध किस प्रकार वैचारिक दस्तावेज हैं?
90. वे आलोचना को सृजनात्मक क्यों मानते हैं?
91. उनकी आलोचना में बहुजन दृष्टि कैसे उभरती है?
92. वे पाठक की भूमिका को कैसे देखते हैं?
93. उनकी आलोचना का उद्देश्य क्या है?
94. वे साहित्यिक इतिहास का पुनर्पाठ क्यों करते हैं?
95. उनकी आलोचना में श्रम का स्थान क्या है?
96. वे साहित्य और राजनीति को कैसे जोड़ते हैं?
97. उनकी आलोचना किस सामाजिक वर्ग के पक्ष में खड़ी है?
98. वे सौन्दर्यशास्त्र को कैसे पुनर्परिभाषित करते हैं?
99. उनकी आलोचना किस तरह हस्तक्षेप है?
100. वे लेखक की जिम्मेदारी को कैसे परिभाषित करते हैं?
101. उनकी आलोचना में स्त्री दृष्टि का स्थान क्या है?
102. वे समकालीन कविता का मूल्यांकन कैसे करते हैं?
103. उनकी आलोचना में प्रतिरोध क्यों केंद्रीय है?
104. वे साहित्यिक नैतिकता को कैसे समझते हैं?
105. उनकी आलोचना में जनपक्षधरता कैसे है?
106. वे साहित्यिक विमर्श को लोकतांत्रिक क्यों बनाते हैं?
107. उनकी आलोचना में भाषा का स्वरूप कैसा है?
108. वे आलोचक और कवि के द्वंद्व को कैसे सुलझाते हैं?
109. उनकी आलोचना में अनुभव की भूमिका क्या है?
110. क्या उनकी आलोचना एक वैचारिक आंदोलन है?
***
(घ) दार्शनिक चिंतन (111–145)
111. गोलेन्द्र पटेल का दर्शन किस पर आधारित है?
112. वे जीवन को किस रूप में देखते हैं?
113. उनके दर्शन में मनुष्यता की अवधारणा क्या है?
114. वे ईश्वर तंत्र को कैसे परिभाषित करते हैं?
115. उनका ईश्वर संबंधी दृष्टिकोण क्या है?
116. वे धर्म और अध्यात्म में क्या अंतर मानते हैं?
117. उनका दर्शन क्यों मानव-केंद्रित है?
118. वे ज्ञान को किस वर्ग से जोड़ते हैं?
119. उनका दर्शन किस हद तक भौतिक है?
120. वे आध्यात्मिकता को कैसे देखते हैं?
121. उनके दर्शन में श्रम का स्थान क्या है?
122. वे मुक्ति को कैसे परिभाषित करते हैं?
123. उनका दर्शन किस प्रकार क्रांतिकारी है?
124. वे परंपरागत दर्शन से कहाँ भिन्न हैं?
125. उनका दर्शन किस तरह लोकधर्मी है?
126. वे मिथकों का दार्शनिक पुनर्पाठ क्यों करते हैं?
127. ‘कल्कि’ की अवधारणा उनके लिए क्या है?
128. उनका दर्शन किस सामाजिक परिवर्तन की बात करता है?
129. वे नैतिकता को कैसे समझते हैं?
130. उनका दर्शन किस हद तक अम्बेडकरवादी है?
131. वे भक्ति को कैसे पुनर्परिभाषित करते हैं?
132. उनका दर्शन क्यों प्रतिरोध का दर्शन है?
133. वे सत्ता और ज्ञान के रिश्ते को कैसे देखते हैं?
134. उनका दर्शन किस प्रकार सांस्कृतिक है?
135. वे दर्शन को जीवन से क्यों जोड़ते हैं?
136. उनका दर्शन क्यों व्यवहारिक है?
137. वे आत्मा की अवधारणा को कैसे देखते हैं?
138. उनका दर्शन क्यों समतामूलक है?
139. वे इतिहास को दर्शन से कैसे जोड़ते हैं?
140. उनका दर्शन भविष्य की क्या कल्पना करता है?
141. वे विचार को कर्म से क्यों जोड़ते हैं?
142. उनका दर्शन किस वर्ग के लिए है?
143. वे दर्शन को जनभाषा में क्यों रखते हैं?
144. उनका दर्शन किस तरह मुक्ति-पथ है?
145. क्या उनका दर्शन एक वैकल्पिक दर्शन है?
***
(ङ) सांस्कृतिक चिंतन और समकालीन महत्व (146–200)
146. गोलेन्द्र पटेल संस्कृति को कैसे परिभाषित करते हैं?
147. वे लोकसंस्कृति को क्यों केंद्रीय मानते हैं?
148. उनकी दृष्टि में संस्कृति और सत्ता का संबंध क्या है?
149. वे सांस्कृतिक वर्चस्व को कैसे तोड़ते हैं?
150. उनका लेखन सांस्कृतिक प्रतिरोध कैसे है?
151. वे बहुजन संस्कृति को कैसे स्थापित करते हैं?
152. उनकी रचनाएँ सांस्कृतिक हस्तक्षेप क्यों हैं?
153. वे मिथकीय संस्कृति का पुनर्पाठ क्यों करते हैं?
154. उनकी संस्कृति-दृष्टि क्यों लोकतांत्रिक है?
155. वे आधुनिकता की आलोचना कैसे करते हैं?
156. उनकी दृष्टि में परंपरा क्या है?
157. वे संस्कृति को जीवित कैसे मानते हैं?
158. उनका लेखन सांस्कृतिक आंदोलन क्यों है?
159. वे युवाओं को क्या सांस्कृतिक संदेश देते हैं?
160. उनकी रचनाएँ समय से कैसे संवाद करती हैं?
161. वे समकालीन साहित्य को किस दिशा में देखते हैं?
162. उनकी सांस्कृतिक दृष्टि क्यों राजनीतिक है?
163. वे कला को समाज से कैसे जोड़ते हैं?
164. उनकी संस्कृति-दृष्टि क्यों प्रतिरोधी है?
165. वे लोकनायक की अवधारणा को कैसे देखते हैं?
166. उनकी रचनाएँ इतिहास का विकल्प कैसे बनती हैं?
167. वे सांस्कृतिक स्मृति को क्यों पुनर्जीवित करते हैं?
168. उनका लेखन किस प्रकार चेतना निर्माण करता है?
169. वे सांस्कृतिक पाखंड का विरोध कैसे करते हैं?
170. उनकी दृष्टि में साहित्य की सामाजिक भूमिका क्या है?
171. वे सांस्कृतिक समता को कैसे परिभाषित करते हैं?
172. उनकी रचनाएँ क्यों शिक्षाप्रद हैं?
173. वे संस्कृति को संघर्ष का मैदान क्यों मानते हैं?
174. उनका लेखन क्यों वैकल्पिक विमर्श रचता है?
175. वे संस्कृति को जनजीवन से कैसे जोड़ते हैं?
176. उनकी सांस्कृतिक दृष्टि क्यों प्रगतिशील है?
177. वे भविष्य की संस्कृति की क्या कल्पना करते हैं?
178. उनकी रचनाएँ क्यों कालजयी प्रतीत होती हैं?
179. वे साहित्य को सांस्कृतिक हथियार क्यों मानते हैं?
180. उनकी सांस्कृतिक चेतना क्यों परिवर्तनकारी है?
181. वे परंपरागत सांस्कृतिक मूल्यों का पुनर्मूल्यांकन क्यों करते हैं?
182. उनका लेखन क्यों सांस्कृतिक दस्तावेज है?
183. वे समाज को आईना कैसे दिखाते हैं?
184. उनकी संस्कृति-दृष्टि क्यों मानवीय है?
185. वे सांस्कृतिक शोषण को कैसे उजागर करते हैं?
186. उनकी रचनाएँ क्यों जनसंवाद हैं?
187. वे संस्कृति को मुक्त कैसे करना चाहते हैं?
188. उनकी सांस्कृतिक दृष्टि क्यों बहुजनोन्मुखी है?
189. वे साहित्य और संस्कृति को अलग क्यों नहीं मानते?
190. उनकी रचनाएँ सामाजिक चेतना कैसे जगाती हैं?
191. वे संस्कृति को संघर्ष की भाषा क्यों बनाते हैं?
192. उनका लेखन सांस्कृतिक पुनर्जागरण क्यों है?
193. वे साहित्य को सांस्कृतिक कर्म क्यों मानते हैं?
194. उनकी रचनाएँ सांस्कृतिक प्रतिरोध का घोष क्यों हैं?
195. वे संस्कृति को न्याय से कैसे जोड़ते हैं?
196. उनकी दृष्टि में लेखक की सांस्कृतिक जिम्मेदारी क्या है?
197. उनका लेखन भविष्य की पीढ़ी के लिए क्या छोड़ता है?
198. वे संस्कृति को जीवन का दर्शन क्यों मानते हैं?
199. गोलेन्द्र पटेल का सांस्कृतिक योगदान कैसे मूल्यांकित किया जाए?
200. हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति में गोलेन्द्र पटेल का ऐतिहासिक महत्व क्या है?
***
(च). गोलेन्द्र पटेल एवं गोलेन्द्रवाद : प्रश्न 201–250
201. गोलेन्द्रवाद को “मानवीय जीवन जीने की पद्धति” कहने का दार्शनिक आधार क्या है?
202. गोलेन्द्रवाद की अवधारणा में “समय-सापेक्ष वैज्ञानिक दृष्टि” का क्या आशय है?
203. गोलेन्द्रवाद किस प्रकार परंपरागत धर्म-केंद्रित दर्शनों से भिन्न है?
204. गोलेन्द्रवाद में मानव-सार्वभौमिकता (Human Universality) की अवधारणा कैसे विकसित होती है?
205. गोलेन्द्र पटेल को “दूसरा कबीर” कहे जाने के पीछे कौन-से वैचारिक तत्त्व कार्यरत हैं?
206. कबीर और गोलेन्द्र पटेल के विद्रोही स्वर में क्या समानताएँ और भिन्नताएँ हैं?
207. गोलेन्द्रवाद का ‘चारत्व’ (मित्रता, मुहब्बत, मानवता, मुक्ति) भारतीय दर्शन में कहाँ स्थित होता है?
208. मित्रता को सामाजिक आधार मानने का गोलेन्द्रवादी तर्क क्या है?
209. गोलेन्द्रवाद में ‘मुहब्बत’ केवल भाव नहीं बल्कि सामाजिक शक्ति कैसे बनती है?
210. गोलेन्द्रवाद में मानवता को नैतिक सार के रूप में कैसे परिभाषित किया गया है?
211. गोलेन्द्रवाद में मुक्ति का अर्थ आध्यात्मिक से आगे सामाजिक कैसे हो जाता है?
212. गोलेन्द्र पटेल के अनुसार मुक्ति और उद्गार का आपसी संबंध क्या है?
213. गोलेन्द्रवाद के ‘नवरत्न’ किस वैचारिक विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं?
214. बुद्ध, कबीर और अंबेडकर को एक ही वैचारिक परंपरा में देखने का गोलेन्द्रवादी आधार क्या है?
215. गोलेन्द्रवाद में कार्ल मार्क्स को शामिल करना इसे किस हद तक भौतिक यथार्थ से जोड़ता है?
216. गोलेन्द्रवाद का गांधीवाद से मौलिक अंतर किस बिंदु पर स्पष्ट होता है?
217. अंबेडकरवाद और गोलेन्द्रवाद के बीच संवैधानिक बनाम दार्शनिक दृष्टि का अंतर क्या है?
218. गोलेन्द्रवाद मार्क्सवाद की किन सीमाओं को स्वीकार करता है और किनका अतिक्रमण करता है?
219. बौद्ध करुणा और गोलेन्द्रवादी मानवता में क्या वैचारिक साम्य है?
220. गोलेन्द्रवाद समाजवाद से व्यक्ति-केंद्रित दृष्टि में कैसे अलग है?
221. गोलेन्द्रवाद राष्ट्रवाद की किन सीमाओं की आलोचना करता है?
222. गोलेन्द्रवाद को वैश्विक मानवतावाद की दिशा में कदम क्यों कहा जा सकता है?
223. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में श्रम-मानवत्व किस रूप में अभिव्यक्त होता है?
224. किसान-मजदूर जीवन गोलेन्द्रवादी दर्शन का केंद्रीय अनुभव कैसे बनता है?
225. गोलेन्द्रवाद में बहुजन चेतना को सक्रिय एजेंसी क्यों माना गया है?
226. गोलेन्द्रवाद जाति-विरोध को केवल सामाजिक नहीं बल्कि मानवीय संकट क्यों मानता है?
227. गोलेन्द्र पटेल की भाषा-शैली गोलेन्द्रवाद की वैचारिक संरचना को कैसे पुष्ट करती है?
228. लोक-भाषा और मिट्टी-अनुभव गोलेन्द्रवाद में दर्शन का माध्यम कैसे बनते हैं?
229. “मैं दक्खिन टोले का आदमी हूँ” जैसे कथन गोलेन्द्रवादी चेतना के प्रतीक क्यों हैं?
230. गोलेन्द्रवाद में कविता और दर्शन का अंतर्संबंध कैसे निर्मित होता है?
231. गोलेन्द्रवाद साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का उपकरण कैसे मानता है?
232. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में प्रतिरोध और निर्माण का द्वंद्व कैसे दिखाई देता है?
233. गोलेन्द्रवाद उत्तर-आधुनिक विचारधाराओं से किस रूप में संवाद करता है?
234. गोलेन्द्रवाद में तर्कशीलता और संवेदना का संतुलन कैसे साधा गया है?
235. डिजिटल युग में गोलेन्द्रवाद की प्रासंगिकता किन नए प्रश्नों को जन्म देती है?
236. AI और तकनीकी समाज में गोलेन्द्रवाद मानव-केंद्रित नैतिकता कैसे प्रस्तावित करता है?
237. जलवायु संकट के संदर्भ में गोलेन्द्रवाद का प्रकृति-दृष्टिकोण क्या है?
238. गोलेन्द्रवाद को “साहित्य का समाज-दर्शन” क्यों कहा जा सकता है?
239. गोलेन्द्रवाद की सबसे बड़ी शक्ति और सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
240. गोलेन्द्रवाद को आंदोलन में बदलने की संभावनाएँ और जोखिम क्या हैं?
241. गोलेन्द्रवाद युवाओं को किस प्रकार वैकल्पिक वैचारिक मार्ग प्रदान करता है?
242. गोलेन्द्र पटेल का ग्रामीण जीवन-अनुभव उनके दर्शन को कैसे आकार देता है?
243. गोलेन्द्रवाद हिंदी साहित्य की मुख्यधारा को किस तरह चुनौती देता है?
244. गोलेन्द्रवाद और दलित-बहुजन साहित्य के बीच संबंध को कैसे समझा जा सकता है?
245. गोलेन्द्रवाद को क्या भविष्य में स्वतंत्र दर्शन-परंपरा माना जा सकता है?
246. गोलेन्द्रवाद की आलोचना किन आधारों पर की जा सकती है?
247. क्या गोलेन्द्रवाद एक व्यक्ति-केंद्रित वाद होने के खतरे से मुक्त है?
248. गोलेन्द्र पटेल का कवि-व्यक्तित्व उनके दार्शनिक चिंतन को कैसे सशक्त बनाता है?
249. गोलेन्द्रवाद भारतीय ही नहीं, वैश्विक संदर्भ में क्यों विचारणीय है?
250. “अद्यतन कबीर” के रूप में गोलेन्द्र पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को कैसे आँका जा सकता है?
***
(छ) बहुजन कवि गोलेन्द्र पटेल : प्रश्न 251–300
251. “दूसरा कबीर” की संज्ञा गोलेन्द्र पटेल को देने के सामाजिक-ऐतिहासिक कारण क्या हैं?
252. गोलेन्द्र पटेल की कविता कबीर की परंपरा को किन नए सामाजिक संदर्भों में आगे बढ़ाती है?
253. कबीर की भक्ति और गोलेन्द्र पटेल की बहुजन-चेतना में मूलभूत अंतर क्या है?
254. गोलेन्द्र पटेल की कविता आधुनिक भारत की किन विडंबनाओं को सबसे तीव्रता से उजागर करती है?
255. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं को “घोषणापत्र” की तरह क्यों पढ़ा जाता है?
256. गोलेन्द्र पटेल की कविता में प्रतिरोध की भाषा किस प्रकार गढ़ी गई है?
257. “प्रजा को प्रजातंत्र की मशीन में…” पंक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था की कौन-सी संरचनात्मक हिंसा को प्रकट करती है?
258. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में लोकतंत्र और जनसत्ता के बीच का द्वंद्व कैसे सामने आता है?
259. उनकी कविताओं में सत्ता-विरोध की नैतिक जमीन क्या है?
260. गोलेन्द्र पटेल की कविता क्यों आभिजात्य सौंदर्यशास्त्र को अस्वीकार करती है?
261. श्रमजीवी वर्ग की पीड़ा को गोलेन्द्र पटेल ने किन प्रतीकों और बिंबों के माध्यम से व्यक्त किया है?
262. “मेरा दुःख मेरा दीपक है” कविता में स्त्री-श्रम का सामाजिक अर्थ क्या है?
263. गोलेन्द्र पटेल की कविता में माँ का रूप प्रतिरोध का प्रतीक कैसे बनता है?
264. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में नारीवादी चेतना बहुजन दृष्टि से कैसे जुड़ती है?
265. उनकी कविताएँ दलित-स्त्रीवाद को किस प्रकार सशक्त करती हैं?
266. गोलेन्द्र पटेल की कविता में ग्रामीण जीवन केवल पृष्ठभूमि नहीं बल्कि विचार का केंद्र क्यों है?
267. “बाढ़” कविता में प्रकृति और पूँजीवादी विकास के बीच कौन-सा द्वंद्व उभरता है?
268. गोलेन्द्र पटेल के यहाँ प्रकृति मानवीय संघर्ष की सहचर कैसे बनती है?
269. किसान की निराशा को गोलेन्द्र पटेल ने किन सामाजिक संदर्भों से जोड़ा है?
270. “किसान है क्रोध” कविता में क्रोध किस सामाजिक विस्फोट का संकेत देता है?
271. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में बहुजन समाज को ‘विषय’ नहीं बल्कि ‘एजेंट’ कैसे बनाया गया है?
272. “मैं दक्खिन टोले का आदमी हूँ” जैसी कविताएँ अस्मिता-राजनीति को कैसे नया आयाम देती हैं?
273. गोलेन्द्र पटेल की कविता जाति-आधारित पहचान को कैसे तोड़ती और पुनर्गठित करती है?
274. उनकी कविताओं में वर्ग और जाति का संबंध किस रूप में उभरता है?
275. गोलेन्द्र पटेल की कविता सामाजिक परिवर्तन के लिए साहित्य की भूमिका को कैसे परिभाषित करती है?
276. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में अंबेडकरवादी दृष्टि किन स्तरों पर दिखाई देती है?
277. उनकी कविता में मार्क्सवादी वर्ग-संघर्ष का पुनर्पाठ कैसे किया गया है?
278. गोलेन्द्र पटेल मार्क्सवाद को मानवीय संवेदना से कैसे जोड़ते हैं?
279. गोलेन्द्र पटेल की कविता में बहुजनवाद और समाजवाद का समन्वय कैसे घटित होता है?
280. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में सामाजिक न्याय एक नैतिक आग्रह से आंदोलनकारी स्वर कैसे बनता है?
281. गोलेन्द्र पटेल की कविता में आध्यात्मिकता प्रतिरोध की रणनीति कैसे बनती है?
282. बुद्ध और कबीर की परंपरा गोलेन्द्र पटेल के काव्य-दर्शन को कैसे दिशा देती है?
283. गोलेन्द्र पटेल की कविता में आधुनिक दार्शनिकों (मार्क्स, नीत्शे, हॉकिंग) का संदर्भ क्यों महत्वपूर्ण है?
284. गोलेन्द्र पटेल की कविता पर वैश्विक दर्शन का प्रभाव उसे किस तरह बहुआयामी बनाता है?
285. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में विचार और भावना का संतुलन कैसे साधा गया है?
286. गोलेन्द्र पटेल की भाषा-शैली आमजन से संवाद कैसे स्थापित करती है?
287. लोक-भाषा और खड़ी बोली का मिश्रण उनकी कविता को किस प्रकार जनोन्मुख बनाता है?
288. गोलेन्द्र पटेल की कविता में प्रतीक और रूपक किस सामाजिक यथार्थ से जन्म लेते हैं?
289. उनकी कविता की आक्रामकता और करुणा के बीच का द्वंद्व कैसे सुलझता है?
290. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में सौंदर्य और संघर्ष का सहअस्तित्व कैसे संभव होता है?
291. गोलेन्द्र पटेल की प्रतिनिधि रचनाएँ उनके वैचारिक विकास को कैसे रेखांकित करती हैं?
292. “कल्कि” को बहुजन नायक के रूप में प्रस्तुत करना किस वैचारिक क्रांति का संकेत है?
293. गोलेन्द्र पटेल के महाकाव्यात्मक प्रयोग हिंदी कविता को किस दिशा में ले जाते हैं?
294. “तुम्हारी संतानें सुखी रहें सदैव” में करुणा और सामाजिक नैतिकता का संबंध क्या है?
295. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं में भविष्य की कौन-सी सामाजिक आकांक्षाएँ व्यक्त होती हैं?
296. गोलेन्द्र पटेल को “युवा कविता दिवस” से जोड़ने का सांस्कृतिक महत्व क्या है?
297. गोलेन्द्र पटेल की कविता समकालीन हिंदी कविता को किस प्रकार चुनौती देती है?
298. गोलेन्द्र पटेल के काव्य को बहुजन साहित्य की नई धारा क्यों कहा जा सकता है?
299. गोलेन्द्र पटेल की कविता आज के युवा पाठक को किस प्रकार वैचारिक रूप से सक्रिय करती है?
300. गोलेन्द्र पटेल की कविताओं को भारतीय सामाजिक इतिहास के दस्तावेज़ के रूप में कैसे पढ़ा जा सकता है?
**
(ज) जनकवि गोलेन्द्र पटेल : प्रश्न 301–350
301. गोलेन्द्र पटेल का जन्म कब और कहाँ हुआ?
302. गोलेन्द्र पटेल के पारिवारिक परिवेश ने उनके साहित्यिक संस्कारों को कैसे गढ़ा?
303. माता उत्तम देवी और पिता नन्दलाल का गोलेन्द्र पटेल के व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव रहा है?
304. खजूरगाँव, चंदौली का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश उनकी कविता में कैसे प्रतिध्वनित होता है?
305. गोलेन्द्र पटेल की शिक्षा-दीक्षा ने उनके वैचारिक विकास को किस प्रकार दिशा दी?
306. काशी हिंदू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण गोलेन्द्र पटेल के साहित्यिक निर्माण में कितना सहायक रहा?
307. हिंदी प्रतिष्ठा से बी.ए. और एम.ए. करने का उनके लेखन पर क्या प्रभाव पड़ा?
308. यूजीसी-नेट की तैयारी ने उनके आलोचनात्मक दृष्टिकोण को कैसे समृद्ध किया?
309. गोलेन्द्र पटेल के लेखन में अकादमिक अनुशासन और जनपक्षधरता का संतुलन कैसे दिखाई देता है?
310. एक शिक्षार्थी से जनकवि बनने की यात्रा को कैसे समझा जा सकता है?
311. गोलेन्द्र पटेल को प्राप्त उपनाम ‘युवा जनकवि’ का साहित्यिक निहितार्थ क्या है?
312. ‘गोलेन्द्र पेरियार’ उपाधि उनके किस वैचारिक पक्ष को उजागर करती है?
313. ‘दूसरे धूमिल’ कहे जाने के पीछे कौन-से काव्य-गुण कार्यरत हैं?
314. ‘अद्यतन कबीर’ की संज्ञा उनके काव्य-दर्शन को कैसे परिभाषित करती है?
315. ‘आँसू के आशुकवि’ और ‘आर्द्रता की आँच के कवि’ जैसे उपनामों का भावार्थ क्या है?
316. ‘अग्निधर्मा कवि’ के रूप में गोलेन्द्र पटेल की पहचान कैसे बनी?
317. ‘निराशा में निराकरण के कवि’ कहना उनकी कविता के किस मनोभाव को रेखांकित करता है?
318. ‘काव्यानुप्रासाधिराज’ और ‘रूपकराज’ उपाधियाँ उनकी भाषा-शैली की किन विशेषताओं को दर्शाती हैं?
319. ‘ऋषि कवि’ और ‘महास्थविर’ जैसे विशेषण उनके दार्शनिक व्यक्तित्व को कैसे प्रकट करते हैं?
320. ‘दिव्यांगसेवी’ के रूप में गोलेन्द्र पटेल की सामाजिक प्रतिबद्धता क्या है?
321. गोलेन्द्र पटेल किन-किन साहित्यिक विधाओं में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं?
322. कविता के अतिरिक्त कहानी, निबंध और आलोचना में उनकी दृष्टि कैसे भिन्न रूप में सामने आती है?
323. नवगीत विधा में गोलेन्द्र पटेल का योगदान किस प्रकार विशिष्ट है?
324. नाटक और उपन्यास के क्षेत्र में उनके रचनात्मक प्रयोगों की संभावनाएँ क्या हैं?
325. उनकी आलोचना को ‘आलोचना के कवि’ की संज्ञा क्यों दी जाती है?
326. गोलेन्द्र पटेल की भाषा में हिंदी और भोजपुरी का संयोजन किस प्रकार जनसुलभ बनता है?
327. भोजपुरी संवेदना उनकी कविता में किस स्तर पर सक्रिय दिखाई देती है?
328. गोलेन्द्र पटेल की रचनाओं में लोकभाषा और शास्त्रीयता का संतुलन कैसे है?
329. उनकी भाषा शैली किस प्रकार ग्रामीण-श्रमिक समाज से संवाद करती है?
330. हिंदी कविता में उनकी भाषिक भंगिमा को नया क्यों माना जाता है?
331. गोलेन्द्र पटेल की कविताएँ किन प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं?
332. ‘वागर्थ’, ‘आजकल’ और ‘पुरवाई’ जैसी पत्रिकाओं में प्रकाशन का साहित्यिक महत्व क्या है?
333. क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में समान रूप से प्रकाशित होना उनकी स्वीकार्यता को कैसे दर्शाता है?
334. संपादित पुस्तकों में उनकी रचनाओं का शामिल होना किस साहित्यिक स्थिति का संकेत है?
335. पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर उपस्थिति उनके लेखन की निरंतरता को कैसे सिद्ध करती है?
336. ‘तुम्हारी संतानें सुखी रहें सदैव’ पुस्तक का केंद्रीय भाव क्या है?
337. ‘दुःख दर्शन’ में दुःख को दर्शन के रूप में देखने की वैचारिक भूमि क्या है?
338. ‘कल्कि’ खंडकाव्य को बहुजन साहित्य की महत्वपूर्ण कृति क्यों माना जाता है?
339. ‘अंबेडकरगाथापद’ महाकाव्य में अंबेडकर की छवि किस रूप में उभरती है?
340. ‘नारी’ लघु महाकाव्य में स्त्री की कौन-सी नई अवधारणा प्रस्तुत की गई है?
341. बहुजन महापुरुष और महापुरखिन पर केंद्रित रचनाओं का सामाजिक महत्व क्या है?
342. गोलेन्द्र पटेल की रचनाओं में इतिहास और मिथक का पुनर्पाठ कैसे किया गया है?
343. उनकी पुस्तकों को बहुजन साहित्य के पाठ्यक्रम में क्यों शामिल किया जाना चाहिए?
344. गोलेन्द्र पटेल के काव्यपाठों की विशेषता क्या है?
345. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय काव्यगोष्ठियों में सहभागिता ने उनकी पहचान को कैसे विस्तारित किया?
346. ‘प्रथम सुब्रह्मण्यम भारती युवा कविता सम्मान’ का उनके काव्य-यात्रा में क्या महत्व है?
347. ‘रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार’ उनके किस काव्य-गुण को रेखांकित करता है?
348. बीएचयू द्वारा प्रदत्त ‘शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान’ का अकादमिक मूल्य क्या है?
349. 2025 में प्राप्त सम्मानों से उनकी साहित्यिक परिपक्वता कैसे प्रमाणित होती है?
350. समकालीन हिंदी साहित्य में गोलेन्द्र पटेल को किस प्रकार एक स्थायी और प्रभावी हस्ताक्षर के रूप में देखा जा सकता है?
***

Sunday, 21 December 2025

अरावली बचाओ: पहाड़ी कवि गोलेन्द्र पटेल की तीन कविताएँ

पहाड़ी कवि गोलेन्द्र पटेल की तीन कविताएँ:-

  1).

अरावली : पत्थरों की स्मृति, मनुष्यों की भूल

नदी कहती है,
मैं एक पहाड़ी कवयित्री हूँ
इसीलिए मैं जानती हूँ कि पहाड़ के टूटने का दर्द 
जंगल के उजड़ने से अधिक ख़तरनाक है!

पानी चीखता है,
मैं एक पहाड़ की उम्र लिख रहा हूँ
दो अरब पचास करोड़ वर्षों की चुप्पी
जिसे आज सौ मीटर की छड़ी से नापा जा रहा है
इतिहास की रीढ़
अब राजस्व नक्शों में सिकुड़ गई है

अरावली
कोई सिर्फ़ पहाड़ी नहीं है
यह उत्तर भारत की साँसों का फेफड़ा है
रेगिस्तान के मुँह पर रखा गया
एक पुराना, थका हुआ हाथ
यह हाथ हटेगा
तो दिल्ली की साँसें
रेत से भर जाएँगी

यह वही पर्वतमाला है
जिसने समय के हर तानाशाह को देखा
हिमालय के जन्म से पहले
और हमारी सरकारों के जन्म से बहुत पहले
जब कोई अदालत नहीं थी
तब भी यह चट्टान
पानी को थामे खड़ी थी।

अब कहा जा रहा है
जो सौ मीटर से कम है
वह पहाड़ नहीं
जो पाँच सौ मीटर से दूर है
वह अरावली नहीं
जैसे प्रकृति
ड्राफ्टिंग स्केल से बनी हो
जैसे जंगल
फ़ाइलों की भाषा समझते हों

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
एक वाक्य है
लेकिन उसके नीचे
पूरे जंगल दबे हैं
कानून कहता है,
“भ्रम दूर हुआ।”
धरती पूछती है,
“मेरा क्या?”

खनन
अब सिर्फ़ पत्थर नहीं निकालता
वह समय की परतें उधेड़ता है
पहाड़ का सीना
ड्रिल मशीन से नहीं
हमारी चुप्पी से फटता है
हर विस्फोट के साथ
एक बोरवेल और गहरा हो जाता है
एक बच्चा
और प्यासा।

अरावली
धूल की भाषा जानती है
वह जानती है
किस दिशा से रेगिस्तान चलता है
किस रात में
स्मॉग जन्म लेता है
PM2.5
किसी प्रयोगशाला का शब्द नहीं
यह एक बीमार फेफड़ा है
जो खाँसते हुए
शहर बन गया है

कहते हैं,
“विकास ज़रूरी है।”
लेकिन यह विकास
किसके लिए है?
खनन माफिया के ट्रक
आधी रात को निकलते हैं
सुबह अख़बार में
सूरज निकलता है
और हम कहते हैं
सब ठीक है।

अरावली चार राज्यों में है
और चारों में सत्ता एक-सी
इसलिए चुप्पी भी
एक-सी है
अगर पहाड़
किसी अल्पसंख्यक का होता
तो शायद
पहले ही तोड़ दिया जाता
अब भी तोड़ा जा रहा है
बस नाम बदल कर

कहा जाता है,
“जनता जागे तो…”
लेकिन जनता
दो हज़ार साल पुरानी
कहानियों में व्यस्त है
उसे यह नहीं बताया गया
कि उसका पानी
किस पहाड़ से आता है
उसकी हवा
किस दरार से बची हुई है।

अरावली
को बचाना
किसी पार्टी का एजेंडा नहीं
यह जीवन का न्यूनतम कार्यक्रम है
यह वह पाठ है
जो भूगोल नहीं
भविष्य पढ़ाता है

और अगर सच में
सब कुछ तोड़ना ही है
तो शुरुआत
रायसीना हिल से करो
राष्ट्रपति भवन
भी अरावली का ही हिस्सा है
खोद कर देखो
शायद वहाँ
सोना मिले
या कम से कम
हमारी शर्म

क्योंकि
जब माँझी ही नाव डुबो दे
तो नदी को दोष मत दो
अरावली गिर रही है
और हम
तालियाँ बजा रहे हैं
यह सोचकर
कि फैसला पत्थर पर नहीं
काग़ज़ पर लिखा गया है

लेकिन याद रखो
काग़ज़ जल सकता है
पत्थर भी टूट सकता है
पर जब हवा ज़हरीली हो जाए
और पानी स्मृति बन जाए
तो इतिहास
किसी अदालत में
पुनर्विचार याचिका
दायर नहीं करता

अरावली
अब कविता नहीं माँगती
वह
हमसे एक सवाल पूछती है
क्या तुम्हारा विकास
मेरी मौत से होकर ही गुज़रेगा?

2).

अरावली-प्रसंग: प्रतिरोध की पुकार

दो अरब वर्षों की चुप्पी, शिला में लिखी कथा,
धरती की पहली धड़कन, समय ने मानी सदा।
वलित पर्वत की वृद्ध काया, इतिहासों की नींव,
मानव से पहले जन्मी, भूगोलों की है रीढ़।
यह केवल ऊँचाई नहीं, यह जीवन की दीवार,
थार के मुख पर अडिग खड़ी, अरावली प्राचीन धार॥

गुजरात से दिल्ली तक फैली, अस्थियों जैसी रेखा,
राजस्थान, हरियाणा में बसी, जल-वायु की लेखा।
गुरु-शिखर की ऊँचाई पर, ठहरा समय अडोल,
माउंट आबू की हरियाली में, साँस लेता भूगोल।
यह ढाल हटी तो रेत चले, शहरों तक भर जाएगी,
उत्तर भारत की सभ्यता, धूल में गुम हो जाएगी॥

अब सौ मीटर का मापदंड, पहाड़ों को तोलेगा,
इससे नीचे जो बचा, जंगल न वह बोलेगा।
कानून कहे—यह स्पष्टता है, भ्रम अब दूर हुआ,
धरती पूछे—मेरे घावों का मूल्य किसने छुआ?
नक़्शों में जो मिट जाता है, क्या वह नष्ट नहीं?
परिभाषा से प्रकृति का सच बदलता नहीं॥

कहते हैं—नब्बे प्रतिशत अब भी सुरक्षित है,
पर खनन की भूखी आँखों का तर्क असुरक्षित है।
राजस्थान की हड्डियाँ टूटीं, पहाड़ हुआ अपूर्ण,
अब शेष पहाड़ियों पर भी, संकट खड़ा संपूर्ण।
पट्टे नए नहीं देंगे—यह वाक्य काग़ज़ी है,
ज़मीन पर जो हो रहा है, वह सच्चाई नग्न खड़ी है॥

अरावली जल सोखती है, हर बूँद को रखती थाम,
धरती के गुप्त भंडारों का करती शांत इंतज़ाम।
खनन ने पहाड़ सपाट किए, जल-मार्ग भटक गया,
हज़ार-हज़ार फीट गहरे, बोरवेल भी सूख गया।
अब गर्मी ऋतु नहीं रही, दंड बनकर आती है,
शहरों में जलती देहों पर, धूप हथौड़ा बरसाती है॥

यह केवल पत्थर नहीं टूटे, जीवन भी बिखरा है,
वन, जीव और पक्षी-पथ का संतुलन उजड़ा है।
तेंदुआ, मोर, हाइना की राहें संकरी हुईं,
मानव से टकरा कर उनकी नियति भटकी हुई।
चंबल-लूणी की धाराएँ, बदलीं अपना स्वभाव,
मिट्टी बह कर नदियों में, लाई बाढ़ और अभाव॥

दिल्ली राजधानी बनी थी, अरावली-यमुना संग,
एक ओर पर्वत की ढाल, दूजी ओर जल का रंग।
आज वही संतुलन टूटा, हवा विषैली भारी,
स्मॉग में घुटती साँसें, आँकड़े बोले लाचारी।
जहाँ बैरियर मज़बूत रहे, धूल न पाई राह,
यहाँ पहाड़ कमज़ोर पड़े, इसलिए दम घुटा आह॥

चार राज्यों में फैली अरावली, चारों में सत्ता,
पर पहाड़ टूटते देख भी, मौन रही जन-व्यवस्था।
जो बोलें—विकास ज़रूरी, वे भविष्य भूल गए,
काग़ज़ी लाभ की खातिर, जीवन-आधार खोद गए।
जनता की चुप्पी भी एक, निर्णय बन जाती है,
जो धीरे-धीरे विनाश का द्वार खोल जाती है॥

सेव अरावली की आवाज़, फाइलों से बाहर आई,
हस्ताक्षर बोले—यह केवल याचिका नहीं, लड़ाई।
ख़तरा फैसले में कम है, दुरुपयोग में अधिक,
नीति-नीयत तय करेगी, बचेगा या होगा विकृत।
यदि आज नहीं चेते हम, तो कल इतिहास कहेगा,
मनुष्य ने अपना भविष्य, स्वयं खोद कर लेगा॥

अरावली केवल पर्वत नहीं, यह जीवन का शपथ-पत्र,
जल, वायु, मिट्टी का संयुक्त, अटल सभ्यता-सूत्र।
इसे बचाना कविता नहीं, यह नैतिक उत्तरदायित्व,
पीढ़ियों की प्यास बचाना, यही सच्चा राष्ट्रकर्म।
जो पहाड़ गिरते देख भी, मौन धारण कर जाएगा,
वह आने वाले कल में, इतिहास से लज्जित कहलाएगा॥

3).

अरावली : मीटर में न समाने वाला पहाड़

धरती जब
अपनी पहली साँस को
शब्द नहीं, चट्टान में ढाल रही थी
जब समय अभी कैलेंडर नहीं था
और इतिहास की कॉपी कोरा काग़ज़
तब एक वृद्ध पहाड़
धीरे-धीरे खड़ा हुआ
नाम नहीं
पर काम था उसका
रोकना
रेत को
लू को
अंधी हवाओं को
और मनुष्य के जन्म से बहुत पहले
मनुष्य के विनाश को

वह अरावली थी।

आज अदालत में
उसकी ऊँचाई नापी जा रही है
मीटर से
जैसे पहाड़ नहीं
कोई अवैध निर्माण हो
जिसे नियमों की रेखा से
मिटाया जा सके

पूछा गया,
“सौ मीटर से कम?”
तो उत्तर आया,
“फिर यह पहाड़ नहीं।”

अरावली मुस्कुराई
दो सौ करोड़ साल पुरानी
मुस्कान थी वह
जिसे मशीनें नहीं समझ पाईं

उसे याद है
जब थार ने
पहली बार आगे बढ़ने की कोशिश की थी
जब रेत ने
खेतों का सपना देखा था
तब उसने
अपनी छोटी-छोटी पहाड़ियों से
दीवार बना ली थी
कोई क़िला नहीं
कोई फौज नहीं
बस चुपचाप खड़ी भूगोल की रीढ़।

आज उसी चुप्पी को
अपराध माना जा रहा है

कहा जा रहा है,
“छोटी पहाड़ियाँ काट दो,
बड़ी तो बची रहेंगी।”
कोई यह नहीं पूछता
कि दीवार में
ईंट छोटी होती है या बड़ी
या बस
ज़रूरी होती है

अगर एक ईंट गिरी
तो हवा रास्ता ढूँढ लेगी
रेत नक़्शे बदल देगी
और शहर
जो आज एयर-कंडीशनर में
सभ्यता का भ्रम पाल रहे हैं
कल अपने ही फेफड़ों से
माफ़ी माँगेंगे।

अरावली सिर्फ़ पत्थर नहीं है
वह पानी की स्मृति है
जो चट्टानों से
धरती के गर्भ में उतरती है
वह जंगलों की
अधूरी प्रार्थना है
जहाँ पक्षी अब भी मानते हैं
कि इंसान पूरी तरह क्रूर नहीं हुआ

सौ मीटर के नीचे
तालाब हैं
ओरण हैं
घास है
जिस पर गायें चरती हैं
और सभ्यता को
दूध का स्वाद याद दिलाती हैं

सौ मीटर के नीचे
घरों की नींव है
खेती की लकीरें हैं
जनजातियों की कहानियाँ हैं
जो विकास शब्द सुनकर
अभी भी डर जाती हैं

लेकिन विकास कहता है,
“मुझे जगह चाहिए।”

और सत्ता
नशे में डूबी
पहाड़ को भी
व्यापार समझ बैठती है
हँसदेव हो या अरावली
नाम बदलते हैं
मुनाफ़ा नहीं।

कोई कहता है,
“खनन कहाँ नहीं होना चाहिए?”
सही सवाल यह नहीं
सवाल यह है
क्या हर ज़रूरत
हर कीमत पर जायज़ है?

क्या हम वही सभ्यता हैं
जो मोबाइल चार्ज करने के लिए
पूरा पहाड़ काट दे
और फिर कहे,
“नेटवर्क नहीं आ रहा”?

अरावली खड़ी है
अब भी
लेकिन अब
वह पहाड़ नहीं मानी जाती
और जिसे मानना बंद कर दिया जाए
उसे बचाने की ज़रूरत
काग़ज़ों में नहीं पड़ती।

कल
जब मानसून रास्ता भटकेगा
जब टैंकर संस्कृति
राजधानी का राष्ट्रगान बनेगी
जब बच्चे पूछेंगे,
“रेगिस्तान क्या होता है?”
और किताबों में
दिल्ली की तस्वीर दिखेगी
तब शायद
हमें सौ मीटर की परिभाषा
बहुत छोटी लगेगी

अरावली कहती है,
“मुझे पहचान नहीं,
संरक्षण चाहिए।
मैं ऊँची नहीं,
लेकिन अनिवार्य हूँ।
मैं बूढ़ी हूँ,
पर बेकार नहीं।”

अगर आज
हमने उसे खो दिया
तो आने वाली पीढ़ियाँ
हमसे ऊँचाई नहीं पूछेंगी
वे पूछेंगी
“जिसने तुम्हें सदियों तक बचाया,
तुमने उसे
क्यों नहीं बचाया?”

खामोशी अब विकल्प नहीं।
यह कविता भी
एक पहाड़ी है
शायद सौ मीटर से कम
पर अगर इसे काट दिया गया
तो समझ लेना
रेत रास्ते में है।
★★★

रचनाकार: गोलेन्द्र पटेल (युवा कवि-लेखक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चिंतक)

संपर्क सूत्र :-
डाक पता - ग्राम-खजूरगाँव, पोस्ट-साहुपुरी, तहसील-मुगलसराय, जिला-चंदौली, उत्तर प्रदेश, भारत।
पिन कोड : 221009
मोबाइल नं. : 8429249326
ईमेल : corojivi@gmail.com

(नोट: सभी तस्वीरें साभार: गूगल, फेसबुक।)



पेरियार पर केंद्रित कविताएँ : गोलेन्द्र पटेल

तर्क और विद्रोह के पुरोधा : पेरियार —गोलेन्द्र पटेल भारतीय समाज का इतिहास केवल राजाओं, युद्धों और साम्राज्यों का इतिहास नहीं है; यह उन विचार...