Friday, 27 March 2020





**पानी का लिट्टी**
आसमान का आँसू
बरसात के आँत में
पहुँच की बातचीत
मेंढक के भाषा में।
लबालब ताल-पोखर
खाल खेत-खलिहान
दिख रहा है जल से
जात के परिभाषा में
इंद्रधनुष पूछताछ की
बात बेबात वात
खात लात रात
परिवर्तन के आशा में।
वर्षा ऋतु के आगे
झूक बादलों के ताँगे
क्यों खींच लाया?
भूख के तमाशा में।

अद्भुत आनंद का भोजन
कंकड़ से सबका बचपन
पानी में *पानी का लिट्टी*
पकाता खाता उल्लास में।
बच्चें खिलाए फेंक गिट्टी
प्रथम बार में तीन लिट्टी
चेतना चार चिकनी मिट्टी
एक अनोखा चोखा चिट्ठी
कागज़ के नाव से आया
जलतरंग निमंत्रण लाया
किनारों पर
मेंड़ या डारों पर
पक्षी पंख को सिकोड़
असंख्य शंख को निचोड
खाते-गाते आ-जा रहे हैं
जीवन के अनंत आकाश में
खेल खेलने वाले खग
कपार पर कब देता हग
किसी को पता नहीं
क्या गलत क्या सही
चतुर चिडियाँ जहाँ चाहे
तहाँ खायें और हगे
बच्चें लिए हाथ में गुलेला
कब किस पर चलायेंगे
इस बात से भयभीत
नभ-जल-थल के राजा
बूढें बरसात के बच्चों से
भरोसा चाहते विश्वास में
बच्चें बोले ठीक है : नरेश!
खाने दो मुझे पानी का लिट्टी
खेत-खलिहान-ताल-पोखर में
रोक दो प्लाटिंग का रेस!
पटते पोखरी को देख
दुख रहा है अपना दिल
मिट रहा है याद खिल
बचपन का पचपन में
ख़ुशी का खेचर ख़बर
इधर-उधर गाँव-शहर
घूम रहा है एक लिए
उम्मीद की यात्रा पास में।
जब तुटा हर्ष का सेतु
तब पानी के लिट्टी हेतु
कवि की कविता पानी
बन जाता भूख-प्यास में।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : १५-०१-२०२०



*1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1515 - यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1583 – हॉलैंड अौर फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।
1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।
1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।
1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।
1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।
1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।
1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1948 – इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।
1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
*
1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।
1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1992 - डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
1994 - 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
2000 - न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
2001 - अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये।
2004 - सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
2008 - भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
2008 - उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।
2008 - भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।ः
2009 - उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने राम मंदिर, राफेल मामला, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और हाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव सब पर अपनी बात रखी थी।
*1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1875 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
1885 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता।
1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1894 - प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक।
1914 - नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी।
1914 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक।
1914 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
1920 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
1934 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री।
1936 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1937 - काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1941 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।
1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर - भारतीय वैज्ञानिक हैं।
1950 - राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार।
1950 - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक।
1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।
1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार।
1953 - सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ।
1961 - एन. बीरेन सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।
1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
*1 जनवरी को हुए निधन👉*
1933 - हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।
1940 - पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
1955 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1983 - डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
2008- प्रताप चन्द्र चंदर - पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
*1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 _ईस्वी नववर्ष 2020 प्रारम्भ ।_
🔅 _सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस ।_
🔅 _भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (01 से 07 जनवरी तक) ।_
🔅 _श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस ।_
🔅 _श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस।_
✍• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में जिस अभिनेता को भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया है- अमिताभ बच्चन
✍• वह लेखक जिसको हाल ही में आकाशदीप सम्मान-2019 प्रदान किया गया- ज्ञानरंजन
✍• शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म का शीर्षक यह है- गुल मकई
✍• हाल ही में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ जिसने ली- हेमंत सोरेन
✍• कारगिल युद्ध में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये पहचाने जाने वाला जिस लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना से रिटायर कर दिया गया है- मिग-27
✍• वह देश जिसने हाल ही में अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल को सेना में शामिल किये जाने की घोषणा की है- रूस
✍• जिस महिला शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का ख़िताब जीता है- कोनेरू हम्पी
✍• इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को यह नाम दिया गया है- आदित्य एल-1
✍• हाल ही में जिस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार वर्ष 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च
✍• वह देश जिसने हाल ही में देश के नये एवं सबसे बड़े रॉकेट लॉंग मार्च-5 के जरिए अपने सबसे भारी और सर्वाधिक अत्याधुनिक संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया- चीन
◼प्रधानमंत्री ने सीएए का विरोध करने वालों की निंदा करते हुए कहा-पाकिस्‍तान में प्रताडि़त अल्‍पसंख्‍यकों की मदद करना भारत की जिम्‍मेदारी
◼श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान योजना की तीसरी किस्‍त के तहत छह करोड़ किसानों को 12 हजार करोड़ रूपये जारी किए
◼केंद्र सरकार ने कोटा में शिशुओं की मौत रोकने के लिए राजस्‍थान सरकार को हरसंभव सहायता का आश्‍वासन दिया
◼गृहमंत्री अमित शाह ने शहरी विकास के लक्ष्‍य हासिल करने के लिए आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवा के महत्‍व पर जोर दिया
*🇮🇳राष्ट्रीय*
◼प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बेंग्‍लुरू में 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे
◼पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा-सरकार ने तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन के लिए नए क्षेत्र के लिए सफल नीलामी शुरू की
◼भारत ने दुनिया के सभी क्षेत्रों के देशों के साथ सीएए और एनआरसी की वास्‍तविकता के बारे में अपना पक्ष साझा किया
◼भारत ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के उद्देश्‍य से इस वर्ष हरित पटाखों की शुरूआत की
◼जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में प्रायोगिक तौर पर 1388 बंकरों का निर्माण किया जा रहा है
*🌍अंतरराष्ट्रीय*
◼पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नीरव मोदी को आगे की रिमांड पर हिरासत में भेजा गया
◼जकार्ता में बाढ़ और भूस्खलन से 29 लोग मारे गए हैं
◼सूडान में पश्चिमी दरफुर राज्‍य में विस्‍थापित लोगों के लिए बनाए गए एक कैम्‍प में हुए हमले में 24 लोग मारे गए
◼ईरान समर्थित प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी दूतावास खाली किया
◼इराक के प्रधानमंत्री ने आंदोलनकारियों से बगदाद में अमरीकी दूतावास की हिंसक घेराबंदी समाप्‍त करने की अपील की।
🏀खेल जगत
◼भारत के साथ तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच की श्रृंखला के लिए लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंकाई टीम भारत पहुंची
*🇭🇰राज्य समाचार*
◼उत्‍तर प्रदेश शिया केन्‍द्रीय वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष का आरोप-विपक्षी पार्टियां देश-विरोधी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की सहायता कर रही हैं
◼जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टाने खिसकने से यातायात बंद,आज रास्ता साफ करने के होंगे प्रयास
◼जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत
◼जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल के सलाहकार ने विद्युत विकास विभाग को पुनर्गठित करने को कहा
◼लद्दाख स्‍वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद के मुख्‍य कार्यकारी पार्षद ने नागरिक उड्डयन सचिव से मुलाकात कर नागरिक विमानन सेवा शुरू करने के बारे में विचार-विमर्श किया
*💰व्यापार जगत*
◼सेंसेक्‍स में 52 अंकों का उछाल, निफ्टी ने भी 14 अंकों के साथ बढ़त दर्ज की
✍• वह राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन जिसने महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘दामिनी’ नामक हेल्पलाइन लांच की- उत्तर प्रदेश
✍• हाल ही में जिसे संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया- एस. सौम्या
✍• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु बड़े पैमाने पर उपग्रह संचार तकनीक का उपयोग शुरू किया है- राजस्थान सरकार
✍• भारतीय अंडर-19 टीम के साथ विश्व कप खेल चुके मनजोत कालरा को उम्र धोखाधड़ी मामले में रणजी ट्राफी खेलने से जितने साल के लिए निलंबित कर दिया गया है- एक साल
✍• पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू ने अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी ओलंपिक क्वालीफायर रैंकिंग सूची में जिस स्थान बरकरार रखा- आठवें
✍• इंडियन रेलवे ने ‘रेलवे सुरक्षा बल’ का नाम बदलकर यह नाम रखा है- भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
✍• भारतीय महिला हाकी टीम की जिस खिलाड़ी ने हाल ही में घुटने की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास की घोषणा की- सुनीता लाकड़ा
✍• रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को हाल ही में जितने वर्ष का कार्य विस्तार दिया गया- एक वर्ष
✍• भारत और जिस देश ने हाल ही में अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान किया- पाकिस्तान
✍• भारतीय रेल ने सभी प्रकार की सुविधाओं हेतु एकीकृत हेल्पअ लाइन नम्ब र यह जारी किया है-139
*6 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1664 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1773 - मैसाचुसेट्स गुलामों ने आजादी के लिए विधानमंडल की याचिका दायर की।
1786 - बाहरी बाउंड ईस्ट इंडियन हाल्सवेल को इंग्लैंड के दक्षिण तट पर एक तूफान में बर्बाद कर दिया गया था, जिसमें 240 में से केवल 74 लोग ही जीवित बचे थे।
1832 - उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की।
1838 - एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।
1853 - फ्लोरिडा के गवर्नर थॉमस ब्राउन ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए जो कि नई ईस्ट फ्लोरिडा सेमिनरी के लिए सार्वजनिक समर्थन प्रदान करता है, जो फ्लोरिडा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अग्रणी था।
1870 - मुसिक्वेरिन, वियना का उद्घाटन ऑस्ट्रिया-हंगरी किया गया।
1896 - पहली अमेरिका महिलाओं की छह दिवसीय साइकिल दौड़ मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शुरू की गयी।
1899 - लॉर्ड कर्जन भारत के वायसराय बनाये गए।
1907 - रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई।
1912 - एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।
1919 - अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन हुआ।
1928 - चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म द सर्कस का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ।
1929 - मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
1947 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1950 - ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।
1976 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1980 - सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1983 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1989 - इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया ।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न ।
2002 -  काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर दिया।
2002 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2002 -  बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया ।
2002 -  संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।
2003 - रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
2008 - राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 - अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।
2010 - नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।
2019 - सरकार ने अगले चार साल में 40 उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने के लिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये ।
2019 - मेघालयः कोयले की खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत।
2019 - अफगानिस्तानः सोने की खान धंसी, 30 मजदूरों की मौत ।
2019 -इतिहास में पहली बार मलयेशिया के शाह ने दिया इस्तीफा, ब्यूटी क्वीन से शादी की थीं अटकलें।

*6 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1824 - फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1883 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।
1907 - गुरु गोकुलदास महाराज - का जन्म उत्तरप्रदेश के बेलाताल गांव में हुआ था।
1913 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
1918- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार
1928 - विजय तेंदुलकर - भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।
1932 - कमलेश्वर - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1940 - नरेन्द्र कोहली - प्रसिद्ध लेखक।
1949 - बाना सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार।
1959 - कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान।
1965 - जयराम ठाकुर - राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री।
1966 - ए आर रहमान, ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार।
1971 - मधु कोडा झारखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1996- किशन श्रीकांत, फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता।
*6 जनवरी को हुए निधन👉*
1316 - अलाउद्दीन खिलजी - खिलजी वंश के शासक सुल्तान।
1847 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
1852 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति।
1885 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा।
1952 - अनिल बरन राय - बंगाल के प्रसिद्ध समाजवादी कार्यकर्ता थे।
1987 -जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
2008 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
2009- जी.एम. शाह, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2017 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2019 - US नेवी डिस्ट्रॉयर USS कोल पर बमबारी करने वाला बदावी यमन में मारा गया।

*6 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री गोकुलदास जन्मोत्सव ।
🔅 ए.आर रहमान जन्म दिवस ।
🔅 श्री कपिल देव जन्म दिवस ।
🔅 सुबेदार श्री बाना सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित) ।
🔅 श्री जयराम ठाकुर जन्म दिवस ।
🔅 श्री मधु कोडा जन्म दिवस।
🔅 लुई ब्रेल स्मृति दिवस ।
🔅 श्री ओम पुरी स्मृति दिवस।
🔅 श्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह स्मृति दिवस।
🔅 श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र स्मृति दिवस।
✍• हाल ही में राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी ने भारत के महिला भारतोलक सरबजीत कौर पर जितने वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया है- चार वर्ष
✍• हाल ही हुए में एक नए अध्ययन में पूर्वी भारत और जिस देश के क्षेत्र में बहने वाली गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदी के डेल्टा का जलस्तर इस सदी के अंत तक 1.4 मीटर तक बढ़ने का अनुमान लगाया है- बांग्लादेश
✍• सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अस्पतालों-शैक्षणिक संस्थानों में इंटरनेट सेवा तुरंत बहाल करने और सभी पाबंदियों को जितने दिन में समीक्षा करने का आदेश दिया है-7 दिन
✍• अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए जिसे जज के पद पर नियुक्त किया है तथा वे भारत के गोरखपुर से संबंध रखती है- सामिया नसीम
✍• वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'अम्मा वोडी' की शुरुआत की- आंध्र प्रदेश
✍• विश्व हिंदी दिवस जिस दिन मनाया जाता है-10 जनवरी
✍• भारत में वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण जिस दिन दिखाई देगा-10 जनवरी
✍• हाल ही में घोषित मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ के निर्देशक जो हैं- राहुल ढोलकिया
✍• मार्च 2020 में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय नौसेना कार्यक्रम ‘मिलन’ की मेजबानी जो भारतीय शहर करेगा- विशाखापत्तनम
✍• सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में नाबालिग आरोपी के मामलों में जितने वर्ष से कम सज़ा प्राप्त केसों को जघन्य की बजाय गंभीर अपराध की श्रेणी में रखने के लिए आदेश दिया है-7
*12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1701 - नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया ।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 - भारत का इंडोनेशिया - रूस - चीन संधि से इंकार ।
2001 - नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्र





**जलकुंभी**
अंबर में
बिन डोर के
पतंग-ताव का
तनना
दाहती है
तन!
जीवन-सागर में
बिन पतवार के
भाव-नाव का
तैरना
डाहती है
मन!
उपर्युक्त उक्ति
सोचकर
वो
जलीय-पौधा
जो
दो सप्ताह में
दोगुना होती।
गगनगंगा में
जमी जलकुंभी
भागीरथीनाव
बनना
चाहती है
जन!
तीव्र गति से
आती उमंग
गीत मति से
गाती तरंग
तट तक
जाती तरंग
जलीय संग।
पोखरे में
जलकुंभीनाव से
सैर कर
लौट आयी
किनारे
कवि की कविता।
शब्दशक्ति-सरिता
के पुकारने पर
पर कुछ
नई चेतना
और
नई संवेदना
के साथ
आयी।
स्वागत है
नई कविता का
नई सरिता में
और
नये समाज में।।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : 16-01-2020




**दूब घास का स्वयंबर खेल**
मैं दस वर्षों तक
छिला हूँ घास
गऊ माता के लिए।
जिन्हें नहीं विश्वास
वे मेरे गाँव
खजूरगाँव

किसी से पूछ सकते हैं।
वैसे मेरे परिवार में
मुझसे भी अधिक
मेरे अन्य बड़े भाई
काटें हैं घास।
नवीं दसवीं में पढ़ते वक्त
बहुत कम काटा घासा
क्योंकि उस वक्त मैं
बरसिंग-चरी का खेती
करना सिख चुका था।
साथ में गौ माता की संख्या
भी एक से चार हो चुका था
चारों का खेती करना जरुरी था
जैसे इस वक्त करता हूँ।
आज बरसिंम खेत में
घास काटने वाला
खास दिन स्मरण हुआ।
आषाढ़ मास में
सुबह खुरपा लें
जब पहुँचा खेत
दूब छिलने : छिलने के बाद।
लगे घास घास खेलने
हम और हमारे मित्रगण
एक गोला बना बीच में
दूब रख कुछ दूरी से
खुरपा फेंक निसाना लगाते थे।
हाँ याद आया हो रहा था
घास का स्वयंबर खेल
मेरे मित्र मुझसे बड़े थे
मेरे पास जो थे घास
सब सबने जीत लिए
आखिरी के दो-तीन
मुट्ठी दूब वाले खेल में
एक का निसाना
चुक गया, खुरपा आ
मेरे पैर में हलका सा
धस गया रक्त बहा
मेरे घास मेरे मित्र
वापस दें दिए।।
**दूब**
अक्सर ओसारा के पास
मैदान का आकर्षक घास
जिसमें होता अद्भुत भास
हिन्दुओं के पूजा में खास
स्थान रखता जो वही दूब
जिसे सोहने में गया ऊब
धान के खेत में खेतिहर
उसे खुरपी से छिल घर
लें आई चारा हेतु माता
गाय खाती बछड़ा खाता
लगता चौपायों को प्रिय
अनेक रोग का औषधीय
इससे दुधारू का दूध बढ़ता
मेहरारू का गर्भपात रुकता
उचित मात्रा में उपयोग से
आयुर्वेद के प्रयोग से
सिद्ध हुआ है उपर्युक्त
लाभकारी गुण दूब का
इसकी अन्य नाम से संबंधित
एक किंवदंती कही जाती है
भूमि-भ्रमण के समय
माँ लक्ष्मी-पार्वती के पैर
एकसाथ जब पड़े इसपर
तब से भार्गवी कहलाती है।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : १६-०१-२०२०




ज़ार-ज़ार
लाचार
कुंभकार
पहुँच
लोहटिया बाज़ार
लोटा-गिलास
बाल्टी के पास
गया प्यास।
जैसे प्यासा पंक्षी
दूर दूर भटकते
रेगिस्तान में
वैसे वह भटक
रहा है विचार
आत्मसम्मान में
पैसे नहीं जेब
यह जान कर
ऐसे कहा सेब
सहृदय नर
रस पेरनेवाले पुरुष से
मालिक! मालिक!
एक मनुष्य
पिपासा है।
आज मुझे और संतरे को
एकसाथ पेरकर ,उसे दो
आदमी पिया जो
पानी चाहता रो
असहाय असहायक समय में ,तो
इंसानियत का वृक्ष बो
सेब बना कविता
पेरनेवाला कवि।।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : १७-०१-२०२०




गांधी द्वारा हिंदी कविता को अभय व कर्म तत्परता का मंत्र मिला :प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल

केंद्रीय हिमालयी संस्कृति शिक्षण संस्थान,दाहुँग,अरुणांचल प्रदेश  के तत्वावधान में छठें सोना गोन्तसे रिनपोचे स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत पहला व्याख्यान ' गांधी व हिंदी कविता' पर केंद्रित रहा जिसके मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो श्रीप्रकाश शुक्ल थे।अध्यक्षता गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के  प्रो. संजीव दुबे ने की।

मुख्य वक्तव्य देते हुए प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि हिंदी कविता पर बुद्ध के बाद गांधी का प्रभाव सर्वाधिक रहा है।बुद्ध के चिंतन के भीतर से संत कवि आये और संत कवियों के भीतर से गांधी की वैचारिक निर्मिति होती है।गांधी के अभय,अहिंसा व कर्म  की भावना ने हिंदी कविता को सर्वाधिक प्रभावित किया।प्रो शुक्ल ने गांधी जीवन की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए अहिंसा के आत्मबल व करुणा की सामाजिकता को महत्वपूर्ण बताया जिससे हिंदी कविता में नव जागरण की चेतना का निर्माण हो सका।गांधी ने बाहर से साम्राज्यवाद व भीतर से सामंतवाद की जैसी आलोचना की उससे हिंदी कविता गहरे स्तर पर प्रभावित हुई।
अपने डेढ़ घंटे के वक्तव्य में प्रो शुक्ल ने गांधी व कविता के रिश्तों की व्याख्या करते तीन चरण की बात की।यथार्थ में गांधी ,कल्पना में गांधी व अवसाद में गांधी।पहले चरण में मैथिली शरण गुप्त,माखनलाल चतुर्वेदी व सोहनलाल द्विवेदी की विस्तार से चर्चा की।दूसरे चरण में छ्यावाद के निराला,पंत व महादेवी की कविताओं के माध्यम से हिंदी कविता के विद्रोही स्वरूप व गांधी के महत्व की पहचान की।तीसरे चरण में रघुवीर सहाय व मुक्तिबोध की कविताओं के माध्यम से गांधी आदर्शों के टूटन व निराशा की व्याख्या करते प्रो शुक्ल ने गांधी के सपनों के साकार न होने की बात की जिससे हिंदी कविता में निराशा का दौर शुरू होता है।
अंत में प्रो शुक्ल ने कहा कि गांधी ने अपने चरखा,खादी व कर्म तत्परता से सामाजिक बंजरता को समाप्त करने की अनथक कोशिश की जिससे हिंदी कविता समाज सजग हुई।इस अवसर पर भवानी प्रसाद मिश्र की 'गांधी पंचशती' और सोहनलाल द्विवेदी की पुस्तक 'गांध्ययन' की चर्चा करते हुये गांधी के ऐश्वर्य व दिव्यता की शिनाख्त की और आगाह किया कि गांधी के बहाने कर्म तत्परता पर बात करने की जरूरत है न कि उन्हें मसीहा बनाने की।

अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रो संजीव दुबे ने कहा कि गांधी जी ने सत्य को जिस तरह धर्म से जोड़ा वह हिंदी कविता को गहरे प्रभावित किया क्योंकि इसके माध्यम से हिंदी कविता में अंतिम जन की बात शुरू हुई।महात्मा गांधी ने देश की गुलाम जनता को अपनी संस्कृति और दार्शनिक परंपराओं पर अभिमान करना सिखाया था। उन्होंने भारती चिंतन से प्रेरणा लेकर जिन सिद्धांतों को प्रस्तावित किया उनका आचरण करते हुए अपने जीवन को सत्य के प्रयोग करार दिया।प्रो दुबे ने आगे कहा कि  यह महज संयोग नहीं कि जैसी समन्वयकारी भूमिका मध्यकाल में तुलसी दास ने निभाई थी ठीक वैसा ही समन्वयकारी आध्यात्मिक चिंतन बापू ने भी प्रस्तुत किया। अपनी आत्मकथा में तुलसीदास को प्रसंगानुकूल उद्धृत करना यह बताता है कि वे तुलसीदास से कितने प्रभावित थे।

कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य संस्थान के निदेशक डॉ गुरमीत दोरजी ने दिया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ आकाश शाह  ने दिया।संचालन डॉ सागर ने किया।अतिथियों का परिचय कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी ने दिया।
इस अवसर पर भोट बौद्ध दर्शन के आचार्य गेशे नवांग वांगदू,गेशे थुपतेन जुग्ने,गेशे केसांग छोपेल,गेशे थुप्तेन फुन्छो,संस्कृत के प्राध्यापक डॉक्टर राम गोपाल उपाध्याय, भौतिकी के सहायक आचार्य डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, राजनीति विज्ञान के श्री केमो पादु,अंग्रेज़ी के सहायक आचार्य डॉक्टर मानस प्रतिम बोरा, सुश्री पेमा डोल्मा आदि ने अपनी जिज्ञासा और उपस्थिति से कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

(प्रस्तुति:डॉ जितेंद कुमार तिवारी-कार्यक्रम संयोजक,केंद्रीय हिमालयी शिक्षण संस्थान,दाहुँग,अरुणांचल)
(16/01/2020)



**काव्यघास**
अर्थ का अहसास
शब्द के आसपास
जमे घास के ख़ास
भूखंड में उदास
उम्मीद के पास
पहुँचने पर हुआ।

निराश भूख
प्रचंड प्यास
देख दुःख!
पृथ्वी हताश
श्वास
कैसे ले रही
विश्वास
बैल बन
हल और जुआ।
समय के
खेत में
खींच कहा
पेट में
एक यज्ञ
हो रहा
जिसका हवि : कवि का काव्य रोटी है
जिसका छवि : रवि का नाव्य ज्योति है।
परंतु मैं तो
पालतू पशु
खाता घास
पीता अश्रु।
आह आज!
मेरे नाँद में
भूसा नहीं है
क्या सही है
समाज
खूँटा से बंधन तोड़
पेट भर चरना घास
बारहों मास।
काश!
साँड़ होता
कभी न सोता
भूखा
कभी न खाता
रूखा-सूखा
उपयुर्क्त बैल ऊब गया
अपने नाँद के मालिक से
दो वक्त के भूसा-पानी से
दासत्व में जकड़े जवानी से
विशेष विवेक के सहयोग से
शब्द और अर्थ के योग से
मुक्त हो जोते हुए जमीन में
उपजाता : उम्मीद का उल्लास
और आकाश का घास
विकास का प्रयास
साहित्य का आवास
विश्वास का निवास
अन्ततः उगा केवल काव्यघास।।
-गोलेन्द्र पटेल
रचना : 19-01-2020



बेरोज़गारों का देश

बेरोज़गारों का देश बेरोज़गारी की पीड़ा ने नहीं बल्कि पाँव की प्रसन्नता ने फेफड़े से कहा  कि जब जनरल डब्बे में पैखाने के पास  हमें खड़ा होने ...