Friday, 27 March 2020





**कविता का सम्मान**
कवियों  के  भाव  कविता

पाठकों के दिल को जीता ;

हम सबको उत्साहित करता

सर्वोत्तम  पथ  सामने  धरता!
कला कितना विशेष

लाता  नयी  परिवेश

कविता का-२....!!
जो अपना रूप बदलता रहता

हर  डगर  पर  चलता  कहता ;

सोच  में परिवर्तन  लाओ

कर्म कर कर्तव्य दिखाओ।
काव्य आचरण आँखों की मोती

प्रभावित करती इसी की ज्योति ;

जिस  जन ने जान  लिया

कविता का सम्मान किया!-२



कवि : गोलेन्द्र पटेल


No comments:

Post a Comment

बेरोज़गारों का देश

बेरोज़गारों का देश बेरोज़गारी की पीड़ा ने नहीं बल्कि पाँव की प्रसन्नता ने फेफड़े से कहा  कि जब जनरल डब्बे में पैखाने के पास  हमें खड़ा होने ...