Friday, 27 March 2020



मैं!

वह हूँ

जो किसी का गुलाम नहीं

चाहे तुम वीर हो

चाहे तुम धीर हो

चाहे तुम ज्ञानी हो

चाहे तुम ध्यानी हो

चाहे तुम ईश्वर हो

चाहे तुम अमर हो

चाहे तुम जो हो

तुम सब मेरे गुलाम हो

मैं किसी का नहीं

लोग मुझे कहते हैं

समय!!
जय

विधि-विधाता

नियम-नियंता

आता-जाता

जी हाँ मैं ही हूँ

सृष्टि में अकेला निर्भय

महाकाल पर विजय-

पाने वाला सत्य!!

-गोलेन्द्र पटेल



No comments:

Post a Comment

जिनगी के सूरज : बाबूजी (पिता पर केंद्रित कविता) || कवि: गोलेन्द्र पटेल

पिताश्री के बाबूजी को समर्पित कविता:- जिनगी के सूरज : बाबूजी 1). बाबूजी घर के आधार परिवार के रखवार उनके मेहनत से फूले सुख-सम्पति संसार बाबूज...